khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2024: तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब GMVN की वेबसाइट पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा

Chardham Yatra 2024: तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब GMVN की वेबसाइट पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा

Chardham Yatra 2024: इस साल Uttrakhand की चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थयात्री और पर्यटक अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की वेबसाइट पर किफायती दामों पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए GMVN की ओर से तैयारी की जा रही है।

Uttarkhand के प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में GMVN की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।

इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सुविधा के बाद अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री GMVN के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी।

एक क्लिक में लोकेशन पर पहुंचेगी कैब

GMVN की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। इसका लाभ उन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को मिलेगा जो बस से यात्रा करते हुए उत्तराखंड आएंगे। या फिर उन्हें जो चारधाम के साथ आसपास की जगह भी घूमना चाहते हैं।

चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी गेस्ट हाउस और होटलों का सौंदर्यीकरण कर लिया गया है। अब निगम की वेबसाइट से पर्यटक व तीर्थयात्री कैब बुकिंग करा सकें, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस सुविधा को लागू किया जाएगा। कैब के किराए पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। – राकेश सकलानी, सहायक महाप्रबंधक, GMVN

Related posts

ब्रेकिंगः-न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का 19वां इंस्ट्रक्शनल एंड फाउंडेशन कोर्स शुरू। एम्स ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में देशभर के मेडिकल संस्थानों के विद्यार्थी कर रहे शिरकत।

khabaruttrakhand

यहाँ के चिकित्सकों ने निकाली हाथ में बनी 5.6 किलो की गांठ – पुनर्निमाण प्रक्रिया से किया धमनी और रक्त वाहिकाओं को स्थापित – बीमारी के चलते हाथ नहीं हिला पा रहा था 25 वर्षीय युवक।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, एक मार्च तक चलेगा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights