khabaruttrakhand
Uncategorized

Dehradun News: 1455 पदों पर आवेदन के लिए 11 मार्च को पोर्टल खोलने के निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये अपील

Dehradun News: 1455 पदों पर आवेदन के लिए 11 मार्च को पोर्टल खोलने के निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये अपील

Dehradun: नर्सिंग महासंघ Uttarakhand के पदाधिकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में 1455 पदों पर आवेदन के लिए 11 मार्च को पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिए। इससे नर्सिंग महासंघ में खुशी की लहर है।

बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों के संगठन नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि 12 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों का जो पोर्टल बंद किया गया था उसको तुरंत खोलने के लिए आग्रह किया। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की ओर से बैठक की गई और तुरंत निर्णय लिया गया कि 11 मार्च को मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों का लिए पोर्टल फॉर्म भरने के लिए खोल दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की जिन लोगों का चयन चिकित्सा स्वास्थ्य में एक बार हो चुका है वह दोबारा इस भर्ती में आवेदन न करें। इस संवाद में नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, लीला चौहान, विजय चौहान, विनोद उनियाल, लोकेंद्र राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Ein Leitfaden zu den besten Cleopatra Casino Free Slots für Anfänger

cradmin

Az Energycasino bónuszainak teljes áttekintése: 30 ingyen pörgetés és egyéb ajánlatok

cradmin

Kuinka Pelata Reactoonz-peliautomaattia Verkossa: Täydellinen Opas

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights