khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

जेलों में सक्रिय होंगे ‘Hariram’: राजनीतिक मिजाज भांपेंगे…लोकसभा चुनावों के मद्देनजर Uttarakhand में खास तैयारी

जेलों में सक्रिय होंगे 'Hariram': राजनीतिक मिजाज भांपेंगे...लोकसभा चुनावों के मद्देनजर Uttarakhand में खास तैयारी

फिल्म शोले में जेलर को सुरंग, पिस्तौल और हर बात की खबर देने वाले अभिनेता कैस्टो मुखर्जी का किरदार Hariram… तो सभी को याद होगा। ऐसे कई मुखबिर जेलों में अब भी जेलरों के होते हैं जो जेल की हलचल की जानकारी रखते हैं। चुनावों के मद्देनजर अब इन ‘हरिराम’ को जेलों के राजनीतिक मिजाज को भांपने के लिए चौकन्ना रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इनके सहारे ही जेलर और जेल प्रशासन कैदियों की राजनीतिक चर्चाओं पर नजर रखेंगे। ताकि, भविष्य में किसी प्रकार का विवाद होने की संभावना हो तो उसे समय से पहले रोका जा सके। दरअसल, जेल मुख्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देशों के आधार पर सभी जेलों को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव पूरे होने तक सभी जेलों से बंदियों के ट्रांसफर पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

जेलों में ब्रीफिंग की जाएगी

यदि किसी का ट्रांसफर होना भी है तो संबंधित अधिकारी से अनुमति लेनी जरूरी होगी। इसके साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों की भी निगरानी की जाएगी। जेल में मोबाइल का प्रयोग न हो इसके लिए भी खास प्रबंध किए जाएंगे। कर्मचारियों को भी इस संबंध में सभी जेलों में ब्रीफिंग की जाएगी। इसके साथ ही सबसे अहम निर्देश कैदियों की राजनीतिक कानाफूसी को लेकर दी है।

कानाफूसी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जेलों में रहने वाले बहुत से बंदी किसी न किसी राजनीतिक दलों की विचारधारा से जुड़े होते हैं। ऐसे में वहां पर भी इस बात की संभावना रहती है कि किसी भी स्थिति में विचारों के भेद में विवाद न हो जाएं। ऐसे में सभी जेल प्रभारियों को बंदियों की इस राजनीतिक कानाफूसी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए जेलों में जेल प्रबंधन को विशेष तौर पर कई कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस कैदी के आचरण में बदलाव आ रहा है उस पर विशेष ध्यान देने को जेल मुख्यालय की ओर से कहा गया है। इसके साथ ही समय-समय पर बैरकों की चेकिंग भी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

Related posts

Uttarakhand: “High Court के आदेश के बाद, 58 राजस्व निरीक्षकों और पंजीयक कानूनगों को नए पदों पर पदोन्नत किया गया।”

khabaruttrakhand

टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में इस दिन से 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत।

khabaruttrakhand

11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights