khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Loksabha Election: हरिद्वार- नैनीताल सीट पर Congress जल्द करेगी प्रत्याशी घोषित, Delhi में हरीश रावत और माहरा

Loksabha Election: हरिद्वार- नैनीताल सीट पर Congress जल्द करेगी प्रत्याशी घोषित, Delhi में हरीश रावत और माहरा

Loksabha Election: हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर Congress जल्द ही प्रत्याशी घोषित करेगी। पूर्व CM हरीश रावत और Congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी Delhi में है। बृहस्पतिवार को माहरा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुनाव रणनीति को लेकर फीडबैक दिया।

BJP ने पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि Congress हरिद्वार और नैनीताल सीट में प्रत्याशियों के चयन में उलझी हुई है। हरिद्वार से पूर्व CM हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं। जबकि प्रदेश Congress माहरा ने भी इस सीट दावेदार माने जा रहे हैं। नैनीताल सीट से विधायक भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, महेंद्र पाल और रंजीत रावत के नाम की चर्चा है।

दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा से पहले बृहस्पतिवार को माहरा Delhi पहुंचे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। वहीं, हरीश रावत भी Delhi में डटे हुए हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:-यहां 108 वाहन चालक पर जानलेवा हमला, हमलावरों को जल्द पकड़ने की 108 सेवा कार्मिकों ने राजस्व प्रशासन से की मांग।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- मानव रहित विमान परीक्षण उड़ान के दौरान एक गांव के कृषि क्षेत्रों में दुर्घटनाग्रस्त ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand BJP: चुनाव को लेकर BL Santosh ले रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, पांच अभियानों पर होगी चर्चा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights