khabaruttrakhand
Uttar Pradesh

Loksabha Election 2024: Uttarakhand में हाथी की नहीं बढ़ पाई चाल, फिर पांच सीटों पर ठोकेगी ताल

Loksabha Election 2024: Uttarakhand में हाथी की नहीं बढ़ पाई चाल, फिर पांच सीटों पर ठोकेगी ताल

Loksabha Election 2024: पहाड़-मैदान के बीच पांच लोकसभा सीटों पर BSP एक बार फिर चुनावी दंगल में दम दिखाने की तैयारी में है। इस सप्ताह पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। BSP सुप्रीमो खुद हर प्रत्याशी की कुंडली देख रही है। उसमें जीत की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। खास बात ये है कि आज तक BSP राज्य गठन के बाद किसी भी चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

राज्य गठन के बाद वर्ष 2004 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ, जिसमें BSP ने तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। तीनों पर BSP हारी। एक प्रत्याशी ही जमानत बचाने में कामयाब रहा था। BSP को इस चुनाव में कुल मतदान के 6.77 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बीच, विधानसभा चुनावों में BSP ने दम दिखाया तो लोकसभा में भी इसका असर नजर आया।

2009 के लोकसभा चुनाव में BSP ने कुल मतों के मुकाबले 15.4 प्रतिशत मत हासिल किए। इसके बाद हाथी की चाल मंद हो गई। कदम डगमगाने लगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में BSP को प्रदेशभर में 4.78 प्रतिशत वोट मिले। 2019 के चुनाव में BSP ने SP से गठबंधन कर चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। बावजूद इसके BSP को 4.5 प्रतिशत मत ही प्राप्त हुए। अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में BSP ने ताकत झोंक दी है। BSP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल का कहना है कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी इस बार जीत का नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

विधानसभा में भी लगातार नीचे गिर रहा ग्राफ

2002 के विस चुनाव में BSP को प्रदेश में 10.93 प्रतिशत वोट मिले थे। 2007 के चुनाव में यह आंकड़ा 11.76 प्रतिशत पर पहुंच गया। 2012 के चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़कर 12.99 प्रतिशत पर पहुंचा। 2017 के विधानसभा चुनाव में BSP को काफी नुकसान हुआ और वोट प्रतिशत 6.98 प्रतिशत पर चला गया। 2022 के विस चुनाव में 4.83 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया है।

दलित-मुस्लिम फार्मूला नहीं दे पा रहा जान

हाथी की चाल शुरू में भले बदली हो लेकिन अब चार से पांच प्रतिशत वोट शेयर से ये स्पष्ट हो रहा है कि BSP का दलित-मुस्लिम फार्मूला अपेक्षाकृत मंजिल तक नहीं पहुंचा पाया है।

Related posts

UP News: Lucknow लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को मिलेगा तोहफा, जल्द बड़ा एलान करेगी योगी सरकार

cradmin

UP: प्रधानमंत्री Modi ने कहा – जो कुछ भारत आज करता है, वह अभूतपूर्व गति से करता

cradmin

Uttar Pradesh: SP में संकट… टिकट पर खटपट, मोहिबुल्लाह को उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं सपाई; जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights