khabaruttrakhand
राजनीतिकउत्तराखंड

Elections 2024: BJP नामांकन तैयारी में जुटी, Congress में दो सीटों पर माथापच्ची, आज करेगी प्रत्याशी घोषित

Elections 2024: BJP नामांकन तैयारी में जुटी, Congress में दो सीटों पर माथापच्ची, आज करेगी प्रत्याशी घोषित

पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर BJP अब नामांकन की तैयारी में जुट गई है। उधर, Congress में हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीटों पर टिकट को लेकर मारामारी जारी है। दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को तय बैठक टाल दी गई।

अब मंगलवार को बैठक होगी, जिसमें दोनों सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसके चलते BJP की तुलना में Congress प्रचार में पिछड़ रही है। हरिद्वार संसदीय सीट से BJP प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। उधर, गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी भी प्रचार में उतर गए हैं, लेकिन Congress में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन रही है।

कई दावेदार होने से आपसी खींचतान

आपसी खींचतान के कारण केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों सीटों पर टिकट प्रतीक्षा में रख दिया है। हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि Congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़े या फिर उन्हें मौका दिया जाए। नैनीताल सीट पर कई दावेदार होने से आपसी खींचतान चल रही है।

यहां से यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नामों की चर्चा है। इन नामों में यशपाल आर्य के नाम पर तकरीबन सहमति है, पर आर्य चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी में एक बड़ा वर्ग नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट के जातीय समीकरण के हिसाब से आर्य को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देख रहा है।

पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी चल रही है। दो सीटों पर प्रत्याशी तय न होने से प्रचार में देरी हो रही है। 19 मार्च को दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में काम करेंगे। -करन माहरा, Congress प्रदेश अध्यक्ष

Related posts

Moradabad: BJP प्रत्याशी रुचि वीरा और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक, केस दर्ज करने की तैयारी में प्रशासन

cradmin

सोमवार को जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम में पुनर्वास, पेयजल, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, वन, सिंचाई, विद्युत आदि विभागों की दर्ज 50 शिकायत/अनुरोध पत्रों के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं को सुना।

khabaruttrakhand

Elections 2024: Uttar Pradesh का जमाना हो या Uttarakhand बनने का बाद का, राष्ट्रीय दलों की रही धूम, निर्दलीय रहे निर्बल

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights