khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Lok Sabha Elections: दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से, मेरठ-मथुरा सहित ये सीटें हैं शामिल

Lok Sabha Elections: दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से, मेरठ-मथुरा सहित ये सीटें हैं शामिल

Lok Sabha Elections: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि Lok Sabha Elections के द्वितीय चरण में आठ लोकसभा सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ तथा मथुरा में चुनाव होना है।

इनमें से 7 सीटें सामान्य श्रेणी की और एक सीट (बुलंदशहर) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है, मतदान 26 अप्रैल को होगा। इन 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.67 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला तथा 787 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7797 मतदान केंद्र तथा 17,677 पोलिंग बूथ हैं।

प्रत्येक सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को 25 हजार रुपये तथा SC – ST प्रत्याशी को 12,500 रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित है। नामांकन के समय रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर अधिकतम तीन वाहन तथा प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी। राजनैतिक दलों द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवारों को फार्म-ए तथा फार्म-बी अंतिम तिथि 4 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक दाखिल करना होगा।

पहले चरण में 201 प्रत्याशी मैदान में

लोकसभा चुनाव में पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए कुल 201 नामांकन दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 155 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। सहारनपुर में 19, कैराना में 25, मुजफ्फरनगर में 45, बिजनौर में 27, नगीना में 18, मुरादाबाद में 19, रामपुर में 23, पीलीभीत में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुजफ्फरनगर सीट पर सर्वाधिक 45 प्रत्याशियों और नगीना में सबसे कम 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस चरण में 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि मतदान 19 अप्रैल को होगा।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के आंतरिक चिकित्सा विभाग द्वारा जन जागरूकता सेमिनार का आयोजन। मरीजों और उनके तीमारदारों को इस बीमारी से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों, उनके उपचार और इसकी रोकथाम के बारे में लाभप्रद जानकारियां दी गयीं।

khabaruttrakhand

PM Modi: गोवा दौरे पर, आज 1330 करोड़ के योजनाओं का उपहार देंगे, भारत एनर्जी सप्ताह का उद्घाटन करेंगे और मंगलवार को ONGC सर्वाइवल सेंटर

cradmin

मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी ने किया इंडियान गांव के कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights