khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखण्ड राज्य में मतदान दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक होना है,वोटर कार्ड के अलावा इन पहचान पत्रों से आप कर सकते हैं,मतदान।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु उत्तराखण्ड राज्य में मतदान दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक होना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने समस्त सम्मानित मतदाताओं से मतदान दिवस 19 अप्रैल, 2024 को अपने-अपने मतदेय स्थल पर जाकर अपने मताधिकार का अवश्य रूप से प्रयोग करने तथा अपने परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करते हुए लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त निम्न वैकल्पिक दस्तावेजों से भी आप मतदान कर सकते हैं:-

1. आधार कार्ड ।
2. मनरेगा जॉब कार्ड
3. बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक।
4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड।
5. ड्राईविंग लाइसेन्स ।
6. पेन कार्ड।
7. एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड ।
8. भारतीय पासपोर्ट।
9. फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख।।
10. केन्द्र/ राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रमों और सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों के द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
11. सांसदों/विधायकों / एमएलसी को जारी किये गये आधिकारिक पहचान-पत्र ।
12. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांगता फोटो पहचान-पत्र (यूडीआईडी)।

“वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” Nothing Like Voting, I vote for Sure”

Related posts

टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में इस दिन से 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अपर मुख्य सचिव ने गढ़वाल मण्डल के जनपदों में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़कों व अन्य मूलभूत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश ।

khabaruttrakhand

49वां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न।” “कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम टिहरी की उपस्थिति में की गई प्रथम बैठक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights