khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

चारधाम यात्रा:- वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोले गये विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

*वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोले गये विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट।

सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित माँ गंगा जी के पावन धाम गंगोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं।

मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल गुरुवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से होकर गंगोत्री धाम पहुंची।

गंगोत्री में दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए हैं।

आज प्रातः में चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

गंगोत्री धाम मे कपाट खुलने के शुभअवसर पर *अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए0पी0 अंशुमान, जिलाधाकारी उत्तरकाशी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर के पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।*

Related posts

जनगणना-2027: टिहरी में 42 मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने किया शुभारंभ, शुद्धता, निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

प्रतापनगर ब्लॉक के रा. ई. कालेज रोणद रमोली जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम…अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights