khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचलन हेतु जिला प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई, बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को पात्र व्यक्ति के लिए दिए ये निर्देश।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचलन हेतु जिला प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ने व समयान्तर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित योजनाओं से लाभान्वित करना हर एक की जिम्मेदारी है।

बैठक में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करें ताकि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजना का लाभ सम्बन्धित को मिल सके।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सफल संचालन हेतु तैनात कार्मिकों को दिव्यांगजनों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तरण करने निर्देश दिये।
वही जिलाधिकारी ने दिव्यांग पुनर्वास गेस्ट हाऊस का संचालन जिला अस्पताल को सौंपा।

उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस में सभी प्रकार की सुविधा एवं पंजिकाओं का रख-रखाव करें। बैठक में बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त पेंशन धारकों का यूडीआईडी कार्ड बना दिये गये हैं, साथ ही सभी प्रकार के दिव्यांग उपकरण भी समय-समय पर आवश्यकतानुसार पात्र व्यक्तियों को वितरित किये जाते है।

बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ मनु जैन, सीएमएस अमित राय, समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, राडस के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

Uttarakhand: भूमि कानून रिपोर्ट की जांच के लिए समिति का गठन, पूर्व मुख्य सचिव द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद से मामले में विकास की प्रतीक्षा करें

khabaruttrakhand

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने Ayodhya में Ram Mandir के पास राज्य अतिथि गृह के लिए Yogi सरकार से मंजूरी ले ली है।

khabaruttrakhand

Uttarkashi Tunnel Collapse: Silkyara सुरंग हादसे पर सरकार सख्त, विस्तृत जांच के दिए आदेश

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights