khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

सालरा गाँव मे लगी आग से 3 दर्जन से ज्यादा परिवार हुए प्रभावित, 6 व्यक्ति भी झुलसे।

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है।

इस संबंध में तहसीलदार मोरी के द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वाह्न  11 बजे ग्राम सालरा तहसील मोरी में अनिल सिह पुत्र रणवीर सिह के आवासीय मकान मे शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की जानकारी मिली थी।

तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आग फैलने से 10 आवासीय मकान जलकर पूर्ण क्षतिग्रस्त हुये हैं तथा 04 आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुये हैं।

01 कुठार भी जलकर क्षतिग्रस्त हुआ है आग को ग्रामीणों द्वारा नियंत्रित कर दिया गया है।

आग को बुझाने में 06 व्यक्ति आग से झुलसकर घायल हुये हैं।

जिसमें से एक व्यक्ति यमराज थापा पुत्र रेशम थापा को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मोरी भेजा गया है।

अन्य घायल अभी गाँव में ही उपचार कर रहे।

अन्य किसी प्रकार की जन एवं पशु हानि नहीं हुई है।

तहसीलदार मोरी,राजस्व उपनिरीक्षक मोरी, अग्निशमन, एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग, पशु विभाग की टीम के साथ ग्राम सालरा गांव में मौजूद है उपजिलाधिकारी पुरोला भी गांव पहुंच रहे हैं।

वहीं इस घटना में प्रभावित 22 परिवारों को तत्काल राहत सहायता हेतु प्रति परिवार 5000  रूपये आर्थिक सहायता, 01-01 तिरपाल व 2-2 कम्बल वितरण हेतु ग्राम सालरा भेजा गया है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा को सालरा गाँव भेजते हुए प्रभावितों के रहने व खाने तथा उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही सभी प्रभावितों को तुरंत सहायता राशि वितरित करने की भी हिदायत दी है। 

वहीं सालरा गांव में आग लगने की सूचना मिलते प्रशासन के द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव टीमो को गांव के लिए रवाना करवाया गया था।

लगभग 8 किमी की पैदल दूरी पर स्थित सालरा गांव में अग्निशमन एवं रेस्क्यू अभियान के लिये जरूरत पड़ने पर प्रशासन के द्वारा वायुसेना को हेलिकॉप्टर तैयार रखने का आग्रह भी किया गया ।

अग्निकांड प्रभावित सालरा गांव में आग को बुझाने के बाद प्रशासन के द्वारा प्रभावित लोगों को तत्काल अहेतुक सहायता राशि व राहत सामग्री भी वितरित कर दी गई है।

उप जिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा द्वारा ग्रामीणो को राहत राशि वितरित की गई।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कंडिसोड थौलधार मे किया जनसंपर्क, कहा यह राजशाही की गुलामी से मुक्ति दिलाने का समय।

khabaruttrakhand

Elvish Yadav Case: सांपों के तस्करी का मामला में बुरे फंसे Elvish Court ने मांगी ATR, अब क्या होगा?

khabaruttrakhand

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एम्स ऋषिकेश द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights