khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

घोड़पुर में राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ नागराजा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न।

*घोड़पुर में राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ नागराजा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न।

प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी ऊपली रमोली मध्य घोड़पुर गांव में ग्राम वासियों द्वारा भव्य नागराजा मंदिर के निर्माण के साथ राधा कृष्ण की दिव्या और भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विगत 16 जून को समस्त ग्रामवासि ने अपने इष्ट आराध्य देवताओं को गंगोत्री धाम ले जाकर स्नान कराकर लाया गया तदोपरांत 17 जून से पांच दिवशीय मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा ,हवन यज्ञ अपने कुल पुरोहित पंडित हरिप्रसादभट्ट, आचार्य हरिप्रसाद एवं मट्टी के भट्ट जी के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया जिसका आज विधि विधान के साथ समापन हो गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया और ग्राम वासियों को दिव्या और भव्य मंदिर एवं मूर्ति की स्थापना के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम गांव समाज और परिवार की रिद्धि सिद्धि के लिए होने चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को भी सामाजिक रीति रिवाज परंपरा धार्मिक उद्देश्यों का पता चल सके।

समारोह में जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, प्रधान सिलोड़ा बलवीर सिंह राणा,ओनालगाव प्रधान नथी सिंह राणा, खंबा खाल राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा, आदि जनप्रतिनिधियों ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया

उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती भागदेई देवी ,मुख्य यजमान प्रधान प्रतिनिधि श्री बलवीर सिंह नेगी, शंभू सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी ,देव सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी ,माया सिंह नेगी, रायसिंह चौहान,भगवान सिंह नेगी ,जोत सिंह नेगी ,मुकंद सिंह नेगी , पूर्व प्रधान जयसिंह नेगी, मनोज सिंह नेगी ,शूरवीर सिंह नेगी , प्रताप सिंह नेगी ,विजयपाल नेगी,जगमोहन नेगी,राजपाल नेगी,संजय नेगी सहित संपूर्ण ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई ओर आशीर्वाद लिया।

Related posts

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दर्ज 73 शिकायतें /अनुरोध पत्रों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना।

khabaruttrakhand

सिलक्यारा ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल।

khabaruttrakhand

Ram Mandir: Uttarakhand में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है Dhami सरकार, रामभक्तों में उत्साह

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights