khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

हृषिकेश नारायण भारत भगवान के दर्शन करने पहुंचे यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर दास महाराज।

हृषिकेश नारायण भारत भगवान के दर्शन करने पहुंचे यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर दास महाराज श्री ने हृषिकेश नारायण भगवान भारत भगवान् महाराज के दर्शन कर समस्त भारत उत्तराखंड वासियों के लिए सुख शांति स्मृति का प्रभु के चरणों में प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा।

भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज वरुण शर्मा ने यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर महाराज को अंग वस्त्र पुष्पहार बनकर महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया।

पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने गोमुख का पवित्र जल महाराज श्री को अमृत स्वरूप भेंट किया भारत संस्कृत महाविद्यालय के ऋषि कुमारो ने वेद मंत्रों के द्वारा महाराज श्री का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

इस अवसर पर संत बाल योगेश्वर महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी के युवा संत समाज को आगे आकर सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ना चाहिए।

महाराज श्री ने कहा कि समय बहुत तेजी से बदल रहा है हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जिससे युवाओं में नई क्रांति लाकर हम अपने सनातन धर्म को घर-घर संतो के माध्यम से प्रचार प्रसार कर भारतीय संस्कृति को पुनर्जीव कर सकते हैं।

इसके साथ ही पर्यावरण संवर्धन के लिए गोमुख संकल्प यात्रा के माध्यम से समस्त जनमानस को जागृत कर पर्यावरण को हम सुरक्षित करने में सार्थक सिद्ध हो सकते हैं इसके लिए हमें समस्त मानव मात्र को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर आगे बढ़ना होगा।
महाराज श्री ने हृषिकेश में शहीदों को समर्पित अती विष्णु महायज्ञ एवं बागेश्वर धाम बाला जी महाराज के परम भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन शहीदों के नाम से किया जाए महाराज श्री ने भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज एवं तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज से अपनी इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज वरुण शर्मा हर्षवर्धन शर्मा आदि संत उपस्थित थे।
इसके बाद बाल योगेश्वर महाराज मथुरा वृंदावन के लिए प्रस्थान कर गऐ।

Related posts

कैबिनेट मंत्री वन, तकनिकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री की अध्यक्षता में नरेन्द्रनगर के शहरी स्वरूप पर वन भूमि दर्शाये जाने से उत्पन्न स्थिति के समाधान हेतु कलक्ट्रेट सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक।

khabaruttrakhand

New Year 2024 के लिए Uttarakhand के पर्यटन स्थलों में उत्साह, Mussoorie-Nainital से लेकर अन्य जगहें पर पर्यटकों से भरी आमद; प्रशासन ने की तैयारी

khabaruttrakhand

यहां यात्रा मार्ग में आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की जल पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई जान, आत्म हत्या की बताई गई यह वजह।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights