khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

ग्राम पंचायत वाड अणुवां की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में की गयी, नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के अन्तर्गत ग्राम सभा का हुआ चयन।

दिनांक 21 जुलाई 2024 को ग्राम पंचायत वाड अणुवां ग्राम प्रधान श्री दिनेश भाजनियाल जी की अध्यक्षता में नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के अंतर्गत बैठक आहूत की गई।

बैठक का संचालन विकासखंड प्रभारी कृषि बालेश्वर प्रसाद जी ने किया एवं भी टी एम प्रवीण प्रसाद ने बैठक में उपस्थित कृषकों को बताया कि प्राकृतिक खेती गाय आधारित खेती है जिसमें गाय के गोबर गोमूत्र से जीवा अमृत बिजा ,अमृत बनाया जाता है और इनका प्रयोग खेती में किया जाता है जिसे शुद्ध और जहर युक्त फसल तैयार होती है ।
व
उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार का रासायनिक खाद्य पदार्थ का प्रयोग खेती में नहीं किया जाता है, आज ग्राम पंचायत वाड अणुवां में नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के लिए क्लस्टर संगठन दिया गया क्लस्टर में 50 हैकटेयर कृषि भूमि एवं 90 कृषक समूह के सदस्य बनाए गए!

प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने बताया कि उन्होंने अपने अथक प्रयासों से विकासखंड भिलंगना के 182 ग्राम पंचायत में से जिसमे से केवल 6 गांव का चयन होना था, उसमें उन्होंने अपने गांव का चयन करवाकर किसानों के लाभ के लिए सफलता हासिल की है।
इसके साथ ही इन्होंने कहा कि मेरे गांव में पलायन ना के बराबर है एवं अधिकांश ग्रामीण खेती और पशुपालन का कार्य करते हैं!

इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं विकासखंड भिलंगना के ग्राम प्रधान संगठन भिलंगना के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने कृषि विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद किया साथ ही साथ ग्राम वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।


वहीं बताया कि यह योजना 3 सालों तक चलेगी जिसे ग्रामीणों को भरपूर लाभ मिलेगा!

इस अवसर पर गांव के ग्रामीण किसान उप प्रधान वार्ड सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे, इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर शूरवीर श्रीवाल भी उपस्थित रहे।

Related posts

अनीमिया मुक्त की ओर अग्रसर जनपद टिहरी गढ़वाल। 55 दिन में हुए 01 लाख 38 हजार 129 हिमोग्लोबिन परीक्षण।

khabaruttrakhand

अजब/गजब:- यहाँ के दान पात्र में मिला करोडों का चेक , चेक भुनाने जब गए बैंक तो मंदिर प्रबंधन हो गया हैरान।

khabaruttrakhand

100 नामी में अपने धामी : सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में Uttarakhand के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights