khabaruttrakhand
Crime storyआकस्मिक समाचारदिन की कहानी

बिग ब्रेकिंग:- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के सुदूर क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में सेना के दो जवान शहीद और तीन घायल ।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के सुदूर क्षेत्र में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में सेना के दो जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जंगल में छिपे आतंकवादियों ने तलाशी दल को देखकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।
बताया गया है कि इसके बाद यह घटना एक बड़े मुठभेड़ में तब्दील हो गयी।

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक, घायल सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया और आतंकवादियों के भागने के रास्ते बंद कर दिए गए।

वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने बताया है कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अनंतनाग जिले के कोकेरनाग शहर के अहलान इलाके में हुई.

अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गाडोल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

बताया गया है कि आतंकियों ने सर्च पार्टी पर हमला कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलियां चलायीं तो सुरक्षा बलों ने जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गयी.
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है और इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”अनंतनाग जिले के अहलान गागरमांडू इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई.

पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चे पर हैं।”

सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन

इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

इस मुठभेड़ की शुरुआत आतंकवादियों द्वारा तलाशी दल पर गोलीबारी करने से हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों ने कहा कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी जारी है और “जंगली इलाका होने के कारण यहां संचारतंत्त्र की भी कमी है” जिससे जानकरी जुटाने में विलंब हो रहा है।

Related posts

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में रामलीला मंचन हेतु रिहर्सल की जोर शोर से की जा रही तैयारी।

khabaruttrakhand

टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में इस दिन से 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत।

khabaruttrakhand

पूर्व संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर इंदिरा हृदेश की पांचवी पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights