khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

टिहरी:-सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई ; परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए उपस्थित।

*सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।**

**परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए।**

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज रविवार को अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई।

जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों यथा बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराडी नई टिहरी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम नई टिहरी, जी.जी.आई.सी. बौराडी नई टिहरी, राजकीय इण्टर कालेज मोलधार नई टिहरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक नई टिहरी में
कुल 894 अभ्यर्थियों में से 817 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

परीक्षा के सफल /निष्पक्ष एवं निर्बाध सम्पादन हेतु 01 जोनल मजिस्ट्रेट, 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 02 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न होने के बाद गोपनीय परीक्षा सामग्री को कोषागार कार्यालय नई टिहरी में जमा करा दिया गया है।

 

 

Related posts

निराश्रित एवं असहाय महिला चन्द्रभागा पुल हरिद्वार रोड़ वीमार्ट के पास कर रही थी विचरण , फिर हुआ ये।

khabaruttrakhand

राज्य स्थापना दिवस समारोह 2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

khabaruttrakhand

Harish Rawat ने Lok Sabha में घुसपैठियों की तुलना Bhagat Singh से करने की निंदा की, इसे अनुचित बताया, कहा कि Bhagat Singh के बलिदान की तुलना

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights