khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत इस मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द ग्रामीणों के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा की गई जांच टीम गठित।

जनपद टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत दुबड़ा- रगड़गाँव मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द मिल सके, इस हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जांच टीम गठित की गई है।

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग कुल लंबाई 16 किमी से दुबड़ा, तौलिया काटल, सौंदणा व रगड़गाँव आदि क्षेत्र के लोगो को सड़क की सुविधा मिलती है।

दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग के किमी 8.55 सेतु निर्माण में चिफल्टी नदी का स्पान बढ़ने के कारण विलंब हो रहा है, जिसके मध्यनजर राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की संयुक्त टीम गठित की गई है।

जिलाधिकारी ने टीम को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के उपरांत पीएमजीएसवाई को तत्काल सेतु का कार्य प्रारम्भ कर यथाशीघ्र मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सेतु के सुचारू होने तक क्षेत्र के लोगों के आवागमन हेतु ह्यूम पाईप एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं।

अधिशासी अभियंता लोनिवि थात्यूड़ लोकेश सारस्वत ने बताया कि रगड़गांव में विधायक निधि एवं मनरेगा से स्थाई पुलिया बनाई गई है, जिससे आवाजाही हो रही है।

सौंदणा में ट्राली रिपेयर का कार्य प्रगति पर है, जिसके 15 से 20 दिन का अंदर पूर्ण होने की संभावना है तथा चिफल्डी में संयुक्त निरीक्षण के उपरांत पीएमजीएसवाई द्वारा ह्यूम पाईप आदि अन्य कार्य किए जायेंगे।

सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई आलोक सिंह ने बताया कि आर.के.के. मोटर मार्ग किमी. 15 से रगडगांव मोटर मार्ग के किमी. 8.55 में 48 मीटर स्पान स्टील गर्डर सेतु के निर्माण कार्य होना है।

कार्यस्थल पर बाईं ओर के एबटमेंट कि राफ्ट एवं 03 लिफ्ट का कार्य किया गया है।

इस एबटमेंट में कुल 10 लिफ्ट एवं कैप का कार्य किया जाना है।बांयी ओर के एबटमेंट हेतु कार्य होना शेष है।

पुल के फेब्रिकेशन का कार्य लगभग 40 प्रतिशत हुआ है।

बताया कि दो महीने से चिफल्डी गदेरे में जलस्तर बढ़ जाने के कारण एवं मानसून सत्र में मोटर मार्ग के बार-बार अवरूद्ध होने के कारण कार्य नही हो पा रहा है।

वर्तमान में क्षेत्र के लोगों के आवागमन हेतु पैदल वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके कल तक बन जाने की संभावना है।

 

Related posts

उत्तराखंड सरकार द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को 26.4 एकड़ भूमि दिये जाने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय संघ पदाधिकारीयो ने जताया आभार।

khabaruttrakhand

यहां प्रेस क्लब पहुँचकर सूचना महानिदेशक ने  पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: बीस साल में BJP ने लगाई 33 फीसदी की छलांग, चुनावी रणनीति को दी लगातार धार

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights