khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में किया प्रतिभाग।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एक पैड मां के नाम से पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान कांगुड़ा नागराज के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।

वही उन्होंने कहा कि इस पूज्य धरती पर दूसरी बार आने का उन्हें सौभाग्य मिला है।

कांगुड़ा को पर्यटन एवं धार्मिक रूप में विकसित करने हेतु की गई घोषणा जल्द ही पूरी होगी।

इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराएगी लगभग 2 करोड़ की डीपीआर को जल्द स्वीकृति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा। मंदिर परिसर में आधुनिक गेस्ट हाउस, 30 हजार लीटर क्षमता का पेयजल स्टोरेज टैंक, मंदिर परिसर पहुंच मार्ग में टीन शेड, हाई मास्क आदि अन्य कार्य किए जायेंगे।

राज्य सरकार देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास और नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्र एक राज्य सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं यथा उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी योजना आदि चलाई जा रही हैं, जो अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

राज्य में एक लाख महिला महिलाओं को लखपति दीदी योजनाओं का लाभ मिल चुका है तथा 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

राज्य सरकार प्रदेश को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु विकल्प रहित संकल्प होकर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने धनोल्टी क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

आपदा की दौरान उन्होंने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आपदा क्षति का जायजा लिया है और जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कार्य, राहत एवं सुरक्षा कार्यों को करने के निर्देश दिए हैं। संकल्प लिया है कि आपदा प्रभावित किसी भी परिवार को अकेले नहीं पड़ने दिया जायेगा।

इस मौके पर क्षेत्र के लोगों द्वारा क्षेत्र विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने परीक्षण कर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही। प्रेस से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छाम-बल्डोगी झूला पुल की मांग सहित कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छाम-बल्डोगी झूला पुल हेतु रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। निश्चित ही इस तरह के पुलों कि आवश्यकता है आने वाले समय में यह क्षेत्र एक विराट स्वरूप लेगा।

इस मौके पर धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश में धामी जी प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में निरन्तर अच्छे कार्य कर रहे हैं जिसमें राज्य आन्दोलन कारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण , सरकारी नौकरियों में धांधली रोकने के लिए नकल विरोधी कानून लाया गया है।

राज्य सरकार द्वारा सांकरी-बरनोली मोटरमार्ग की स्वीकृति दी, जिसमें कार्य भी शुरू हो चुका है साथ ही ज्वारना-बंगियाल मोटरमार्ग पर चौड़ीकरण की स्वीकृति दी और अन्य सड़कों को लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से गंगाड़ी व फिग्वाल समुदाय को ओ.बी.सी. केन्द्रीय आरक्षण सूचि में शामिल करने का मांग प्रस्ताव रखा गया।

इस मौके पर विधायक राजपुर खजान दास द्वारा भी संबोधित किया गया।

इस मौके पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एडीएम के.के. मिश्रा, एसडीएम संदीप कुमार एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, मुलायम सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एडीएम के के मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा नेहा जोशी, ब्लॉक प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, पूर्व प्रमुख थौलधार जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, ओबीसी अध्यक्ष संजय नेगी एवं उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी, मंदिर समिति अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand Cabinet: PM आवास के लाभार्थियों पर सरकार मेहरबान, अब देना होगा कम पैसा…जानें और क्या फायदे

cradmin

यहाँ विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज।

khabaruttrakhand

Transfer of IPS officers: Uttarakhand में तबादला एक्सप्रेस, बदली गई 6 IPS अफसर की जिम्मेदारी. ये रही सूची

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights