khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में देर रात्रि अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों संदिग्ध व्यक्तियों तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही।

टिहरी पुलिस द्वारा थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में देर रात्रि अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों संदिग्ध व्यक्तियों तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर किए गए एक Dezire कार सहित 36 दुपहिया वाहन सीज कुल किए गए 119 चालान ।

थाना मुनि की रेती पर मिल रही जन शिकायतों जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले, संदिग्ध व्यक्तियों, हुड़दंग करने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए निर्गत किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के कुशल निर्देशन में दिनांक 20.09.2024 को रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह के नेतृत्व में शिवानंद गेट, तपोवन तिराहा, मधुबन तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान हेतु अलग-अलग चेकिंग टीमों का गठन किया गया।
*1.चेकिंग टीम (1) ssi श्री योगेश पांडे के नेतृत्व में।*
*2.चेकिंग टीम (2) si श्री जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में।*
*3.चेकिंग टीम (3) si श्री किशन देवरानी के नेतृत्व में।*

चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों जिसमे शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राइविंग करने वाले, हुड़दंग करने तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध एमबी एक्ट में कार्रवाई करते हुए *36 मोटरसाइकिल/ स्कूटी को सीज किया गया ।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया व उपरोक्त अभियान में 08 चालान माननीय न्यायालय तथा 75 चालान पर 37500 ₹संयोजन शुल्क वसूला गया।

उक्त अभियान में चौकी प्रभारी ढालवाला श्री आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी गूलर श्री कमल कुमार, चौकी प्रभारी व्यासी श्री धनंजय सिंह, म0उ0नि0 दीपिका तिवारी सम्मिलित रहे। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related posts

इस विकास खण्ड क्षेत्रांतर्गत लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाऊस प्रांगण में 19 अक्टूबर को आहूत होगा बहुद्देशीय शिविर।

khabaruttrakhand

वर्ष 2025-26 में खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स 13 मई से शुरू।

khabaruttrakhand

पहाड़ो की वास्तविक सुंदरता बनी रहे । डॉ एस एस संधू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights