khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

कार्यालय के किसी भी प्रभाग में कोई प्रकरण लम्बित न रहे।‘‘ ‘‘कार्यालय में अनावश्यक इलैक्ट्रोनिक सामाग्री की नीलामी हेतु तत्काल करें नोटिस जारी।

कार्यालय के किसी भी प्रभाग में कोई प्रकरण लम्बित न रहे।‘‘

‘‘कार्यालय में अनावश्यक इलैक्ट्रोनिक सामाग्री की नीलामी हेतु तत्काल नोटिस जारी करें।‘‘

‘‘सभी कार्मिक ई-ऑफिस के माध्यम से फाईल मूवमेंट करें।‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त प्रभागों में लम्बित प्रकरणों, पत्रावलियों का रख-रखाव, साफ-सफाई आदि को लेकर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्य प्रभार की जानकारी लेते हुए पंजिका/पत्रावलियों को देखा तथा निर्देश दिये कि कोई भी प्रकरण किसी भी टेबिल में लम्बित न रहे।

वहीं उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आई कार्ड पहने, टेबिल में नेम प्लेट लगाने, आलमारियों पर नम्बर अंकित करते हुए उसमें रखी पत्रावलियों को क्रमबद्ध रूप से रखने, कार्यालय में लगे अनावश्यक स्लोगन/पोस्टर हटाने, पत्रावलियों को ई-ऑफिस के माध्यम भेजने, अनावश्यक इलैक्ट्रोनिक सामाग्री की नीलामी हेतु तत्काल नोटिस जारी करने, पुरानी जिन फाइलों में काम नहीं चल रहा है, उन्हें रिकार्ड रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये।

संग्रह कक्ष में पत्रावलियों के क्रमबद्ध न मिलने पर सीआरए और एसीआरए का स्पष्टीकरण तलब किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी कक्ष, संग्रह कक्ष, राजस्व कक्ष, सहायक भूलेखधिकारी कक्ष, पुस्तकालय, आंग्ल अभिलेखागार, प्रपत्र रिकार्ड रूम, शिकायत प्रकोष्ठ, जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास प्रकोष्ठ, जनाधार केन्द्र, वाचक कक्ष, पत्र प्राप्ति कक्ष, वैयक्तिक अधिकारी कक्ष, शौचालय, कार्यालय केंटीन आदि अन्य प्रभागों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी पटल सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कतिपय पटल सहायकों द्वारा आलमारी, स्कैनर आदि सामाग्री की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का राजभवन में सम्मान।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- प्राईवेट गाड़ियों द्वारा टैक्सी का कार्य करने संबंधी आपत्ति हेतु टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने एसओ सल्ट सौंपा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर किया गया जारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights