khabaruttrakhand
Crime storyआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

नशा मुक्त हो मांगलिक कार्यक्रम , दीनगांव में एक ही दिन दो शादियों में नहीं परोसी गई शराब।

*नशा मुक्त हो मांगलिक कार्यक्रम :- राकेश राणा*

*दीनगांव में एक ही दिन दो शादियों में नहीं परोसी गई शराब*

प्रताप नगर प्रखंड के दीनगांव में बिगत दिनो हुई बड़ी घटना के बाद ग्राम पंचायत की खुली बैठक में महिला मंगल दल युवक मंगल दल और गांव के बुद्धिजीवी ने यह फैसला किया कि अब गांव में किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में शराब नहीं परोसी जाएगी।

इस कार्यक्रम की शुरुआत दीनगांव में श्रीमती शांति देवी और दिनेश सिंह ने अपने सुपुत्र अजय पाल की मेहंदी में की और उसी दिन गांव की एक और महिला श्रीमती दुर्गा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय बिशन दास ने -अपनी बेटी साधना की मेहंदी में बिना शराब परोसे मांगलिक कार्यक्रम किया जो की पूरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा परिजनों को सम्मान पत्र भेंट किए गए।

वहीं उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को अपनी भाबी पीढ़ी को शराब नहीं संस्कार देने चाहिए उन्होंने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल एवं ग्राम पंचायत के बुद्धिजीवी वर्ग की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को समाज में बढ़ रही कुरीतियों के खिलाफ आगे आना होगा तब जाकर समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा

ग्राम प्रधान नरेंद्र कैंतुरा और अध्यक्ष यशवीर राणा ने क्षेत्र के नवयुवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों से आग्रह किया कि हम सभी को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए समाज में बढ़ रही कुरीतियों भांति भांति के दुर ब्यसनों का विरोध कर समाज को सही दिशा प्रदान करें तभी आने वाली पीढ़ी के बच्चों का आगे भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

उपरोक्त कार्यक्रम में युवक मंगल दल के अध्यक्ष यशवीर राणा ग्राम सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह कैंतुरा,महिला मंगल दल की अध्यक्ष जोमाला देवी श्रीमती आषाढी देवी सुशीला देवी, , धनपाल सिंह कैंतूरा सोहन पाल सिंह कैंतूरा चंद्रपाल राणा बद्री राणा उजला देवी साधन सिंह चौहान, डब्बा देवी राहुल विजय भगवान सहित सैकड़ो बाराती उपस्थित थे।

Related posts

SHO कोतवाली ने प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को दिया 1 सप्ताह का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक आज, UCC पर होगी चर्चा, विधेयक लाने की मिल सकती है मंजूरी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights