khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न,कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर हुई चर्चा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

इस मौके पर अनुपूरक पोषाहार, राष्ट्रीय पोषण योजना, महिला पोषण योजना, बाल पोषण योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेटर, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, सैनेटरी नैपकीन योजना आदि पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अनुपूरक पोषाहार की समीक्षा करते हुए बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हो तथा कुक्ड फूड में बच्चों को समुचित पोष्टिक आहार दिया जाय।

नवजात शिशु एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाली महालक्ष्मी किट को चेक कर देने को कहा गया।

डीडीओ को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने को कहा गया।

प् इस मौके पर बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि वात्सलय योजना के तहत जनपद में 874 बच्चे, स्पॉन्सर शिप योजना के तहत 130 बच्चे, जिलाधिकारी अनटाइट फण्ड से 31 बच्चे लाभान्वित हो रहे है।

बताया गया कि 111 अनाथ बच्चों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये है।

वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अन्तर्गत नवजात शिशु एव धात्री महिला को लगभग 05 हजार रूपये की धनराशि से निर्मित एक किट उपलब्ध करायी जाती है।

बैठक में डीडीओ मो असलग सहित समस्त सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

30 फरयादी पहुंचे जनता मिलन कार्यक्रम में जिसमें आवास दिलाये जाने, बाहरी लोगों के भूमि क्रय करने पर रोक लागाने की मांग तथा पुनर्वास, लोनिवि, स्वास्थ्य, पेयजल, विधुत इत्यादि विभागों से सम्बन्धित समस्यायें व मांग पत्र हुए प्राप्त।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-सोमेश्वर विधानसभा में कांग्रेस की हाथ जोड़ों यात्रा बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

एम्स, ऋषिकेश के तत्वावधान में स्पिक मैके संस्था का कलारीपयट्टू कार्यक्रम का किया गया आयोजन, इसमे किया गया केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट का प्रदर्शन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights