khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

दुःखद खबर:- टिहरी के इस क्षेत्र में वाहन हादसे का शिकार, 1 की मौत एवं अन्य घायल।

#मारुति ईको वैन दुर्घटनाग्रस्त।
सात घायल, एक की मौत

प्रतापनगर के लम्बगांव क्षेत्र अंतर्गत लमगांव के बीजपुर पनियाला मोटर मार्ग पर बिजपुर के ऊपर बेंड पर एक मारुति इक्को वैन हुई दुर्घटना का शिकार, बताया गया है कि इस वाहन का नम्बर UK 09 TA 1661 है जो कि उस समय लंबगांव से पुजारगांव जा रही थी जब यह दुर्घटना घटी।

बताया गया है कि इसमें शामिल सभी घायल पुजार गाँव पट्टी रोंणद रमोली के रहने वाले हैं।
वही इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है

वाहन बिजपुर बेंड पर अनियंत्रित होकर सड़क से 30 से 40 मी नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें कुल 8 व्यक्ति थे।

दुःखद बात की इस दुर्घटना की यह रही कि इसमे ड्राइवर की मौके पर मृत्यु हो गई है।

अन्य 7 घायल हैं, बीजपुर गांव के लोगों के द्वारा सभी घायलों को CHC चोण्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जहां डॉक्टर द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने बीजपुर पनियाला मोटर मार्ग में वाहन दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों को शीघ्र उचित इलाज करने और आवश्यकता पड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया जाए।।

Related posts

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मीडिया कर्मियों की समस्याओं को ध्यान से सुना व समाधान करने के लिए आस्वस्त किया।

khabaruttrakhand

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित / सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद स्तर पर किए नोडल अधिकारी नामित।

khabaruttrakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिजनों के संग की माँ पाषण देवी मंदिर में पूजा अर्चना।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights