khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का किया जा रहा संचालित।

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का संचालित किया जा रहा है।
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार पर्यटन विभाग के एक्सपीडीशन हॉस्टल खरसाड़ी में पहली बार जिला योजना की एडवेंचर टूरिज्म मद से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से संबंधित गतिविधियों की प्रारंभिक जानकारी देकर उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के मोरी, पुरोला व नौगांव ब्लॉक के 40 युवक व युवतियां भाग ले रहे हैं।

साहसिक खेल अधिकारी मोहम्मद अली खान के निर्देशन में संचालित इस शिविर में एनआईएम से प्रशिक्षित आठ महिला व पुरूष प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संचार, आपदा प्रबंधन व डिजीटल मार्केटिंग की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था भी की गई है।

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन डीएफओ टौंस वन प्रभाग डीपी बलूनी, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी तथा द्वारा किया गया।

Related posts

टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज के 12 छात्रों को जिला प्रशासन के साथ 45 दिनों की इंटर्नशिप के लिए चुना गया।

khabaruttrakhand

वरिष्ठ पत्रकार स्व प्रशांत दीक्षित की पुण्य तिथि पर पत्रकारों ने दी सच्ची श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल सभा का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights