khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहां नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी।

‘नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं जिला सूचना कार्यालय टिहरी के तत्वाधान में सुर सरिता सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा जौनपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

सुर सरिता सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के दल नायक के नेतृत्व में रविवार व सोमवार को संस्था के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड नरेन्द्रनगर के ग्रामसभा आमपाटा के कस्तूरबा गॉंधी छात्रावास तथा ग्रामसभा पिपलेथ के प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर संस्था के कलाकारों ने अटल आयुष्मान योजना, मुद्रा लोन, जल संरक्षण, पीएम बीमा सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, होम स्टे आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने को कहा गया।

इस मौके पर दल नायक मनमोहन बधाणी, संस्था के कलाकार एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-प्रधानमंत्री का देश को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है जिसके लिए संस्कार, शिक्षा, ओर लक्ष्य की जरूरत होती है। भगत सिंह कोश्यारी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिला अधिकारी ने होने वाले कैची धाम मैले की तैयारियों का लिया जायजा।

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को कार्डियो – डायबिटिक सोसाइटी के तत्वावधान में पांचवां अधिवेशन हुआ प्रारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights