khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राष्ट्रीयविशेष कवर

रिश्वतखोरी:- इस कार्यालय में पड़ा छापा । लंबे समय से चल रही थी रिश्वतखोरी।10 हजार की रिश्वत लेते इस निरीक्षक को विजिलेंस ने दबोचा ।

रिश्वतखोरी एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। लंबे समय से चल रही थी रिश्वतखोरी

★. ARTO कार्यालय में 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक परिवहन निरीक्षक को विजिलेंस ने दबोचा, लालच पड़ा महंगा।

रिपोर्ट (चन्दन सिंह बिष्ट)।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों पर कार्रवाई किए जा रहे हैं ।
रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार पर एक व्यक्ति से विभागीय काम कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।
वहीं बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
देहरादून की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को रुड़की एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा।
बताया गया है कि इस कार्रवाई के दौरान टीम ने सहायक परिवहन निरीक्षक को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
वहीं फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

देहरादून विजिलेंस को हाल ही में शिकायत मिली थी कि रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार विभागीय काम करवाने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
वही इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर एआरटीओ कार्यालय के आसपास निगरानी शुरू कर दी।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को ₹10,000 की रकम लेकर सहायक परिवहन निरीक्षक के पास भेजा।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने निरीक्षक को रिश्वत दी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद एआरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल टीम सहायक परिवहन निरीक्षक से पूछताछ कर रही है।

Related posts

पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात।

khabaruttrakhand

गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन और पूजा सामग्री, फूल-माला, दीया सहित अन्य सामग्री प्रवाहित करना प्रतिबन्धित है, उल्लंघन करने पर पर्यावरण हर्जाने के तौर पर देना होगा निर्धारित जुर्माना।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Mehndi समारोह में दादी को सोने के कुंडल खींचने वाला युवक गिरफ्तार, B.Sc पास होने पर हुई गिरफ्तारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights