khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ऋषिकेश में यहाँ पहुंची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने बृहस्पतिवार को सेन्टर फाॅर एडवांस्ड पीडियाट्रिक विभाग का किया निरीक्षण।

एम्स ऋषिकेश पहुंची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने बृहस्पतिवार को सेन्टर फाॅर एडवांस्ड पीडियाट्रिक विभाग का निरीक्षण किया।

इस दौरान संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उन्हें केन्द्र से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया।

एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से छोटे बच्चों के इलाज हेतु 42 बेड का ’सेन्टर फाॅर एडवांस्ड पीडियाट्रिक’ (सीएपी) स्थापित है।

इस सेन्टर में एक महीने से अधिक और 14 वर्ष तक की उम्र के उन सभी बच्चों का इलाज किया जाता है, जो गंभीर किस्म की बीमारी से ग्रसित होते हैं।
एम्स पहुंची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने इस केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से संबन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
वहीं उन्होंने केन्द्र के जनरल वार्ड, पीडियाट्रिक आईसीयू और एचडीयू का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती बच्चों से बातचीत भी की और उनके स्वास्थ्य और किए जा रहे इलाज की जानकारी भी हासिल की। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उन्हें संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मेडिकल फेसिलिटी और संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बताया कि वर्तमान में केन्द्र में 12 बाल रोगियों का इलाज चल रहा है।
संस्थान का उद्देश्य है कि बाल रोगियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार का इलाज उपलब्ध कराया जाए।

इसके लिए योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है और आवश्यक स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है।

Related posts

ब्रेकिंग:-जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, का शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की कक्षा-6 में प्रवेश हेतू चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा इतने जनवरी 2025 को, इस हेतु ऑनलाइन आवेदन जुलाई इस दिन से हो गया है शुरू ।

khabaruttrakhand

ऐम्स ऋषिकेश जनरल मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में आयोजित वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबाइल अवेयरनेस वीक शुक्रवार को विधिवत संपन्न।

khabaruttrakhand

सरे राह गुंडई दिखाने वालो को दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights