khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यहां जिला पुस्तकालय हाईटेक होने एवं बच्चों के आने से बढ़ने लगी रौनक। पुस्तकालय के प्रथम तल के बाद भूतल को दिया जा रहा है नया स्वरूप।

‘श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय नई टिहरी के हाईटेक होने एवं बच्चों के आने से बढ़ने लगी रौनक।‘‘

पुस्तकालय के प्रथम तल के बाद भूतल को दिया जा रहा है नया स्वरूप।‘

शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बौराड़ी नई टिहरी स्थित श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण कर पुस्तकालय के भूतल में किये जा रहे नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया।
श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय में रखे 100 साल पुराने दस्तावेजों एवं किताबों को सही तरीके से संजोकर रखा जा सके तथा बच्चों को अध्ययन हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके इसके लिए जिला योजना के अन्तर्गत पुस्तकालय के प्रथम तल को हाईटेक किया गया है।

पुस्तकालय में लगभग 50 हजार पुस्तकों को सूचीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही ेेतरसपइतंतलजमीतपण्पद साइट पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 165 पुस्तकें ऑनलाइन की गई हैं।

पुस्तकालय के प्रथम तल के बाद भूतल को नया स्वरूप देने के लिए कार्य किये जा रहे हैं, ताकि बच्चांे को पुस्तकालय में सभी सुविधाएं मुहैया कराकर अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके है।

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान भूतल पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मार्च, 2025 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

पुस्तकालय में बच्चों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान रखने, प्रतियोगी परीक्षा सामाग्री बढ़ाने, सीसी टीवी कैमरे, हाई स्पीड नेट कनेक्टीविटी, पेयजल हेतु आरओ व्यवस्था, शूज रैक, बच्चों के मोबाइल एवं अन्य सामान रखने की व्यवस्था करने को कहा गया।

जिलाधिकारी के प्रयासों से पुस्तकालय के प्रथम तल के हाईटेक होने के बाद पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिलाधिकारी ने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकालय पहंुचकर इसका लाभ लेने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने क्लॉक टावर बौराड़ी में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने, आस-पास साफ-सफाई रखने तथा शहर में अनावश्यक होर्डिग्स्, बैनर हटाने एवं साईनेज को ठीक करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् टिहरी संजय कुमार सहित सरिता ब्यास, मोनिका आदि अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-एक बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार 01 महिला सहित कुल 10 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं हेतु सुगम वातावरण बनाने को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति की बैठक आयोजित ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के चारधाम मंदिरों में राम नाम की धूम: फूल माला और रंग-बिरंगी रोशनी से हुआ शृंगार, शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी चारों धाम में भगवान राम की भक्ति

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights