khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

आमजन की पीड़ा:-यहां 5 महीनो से जिला अस्पताल में डॉक्टर ना होने से हायर सेंटर रेफेर किये जा रहे मरीज।

5 महीनो से उत्तरकाशी जिला अस्पताल में डॉक्टर ना होने से हायर सेंटर किए जा रहे रेफर
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी
उत्तरकाशी
एक ओर उत्तरकाशी में जहां के जिला स्वास्थ्य विभाग से लगातार डॉक्टर के जाने का सिलसिला जारी है वहीँ दूसरी और सरकार उत्तरकाशी जिले में 500 बेड का अस्पताल तैयार कर रही है, मगर देखा जाए तो उत्तरकाशी जिला अस्पताल सहित तमाम तहसीलों में 6 महीने से हड्डी के डॉक्टर ना होने से लोगों को आ रही है दिक्कतें ।
इस मामले में बताया गया है कि काफी समय से डॉक्टर को न होने
यहां से मरीज देहरादून रेफर किये जा रहे हैं।
वहीं कहा जा रहा कि अगर बात महिला अस्पताल की करें तो वहां पर कभी समय से एक गाईनो के भरोसे व्यवस्था चल रही है, इसके अलावा बताया गया है कि महिला अस्पताल के ओटी में काफी समय से सर्जन नहीं है जिसके कारण अधिकांश महिलाओं को देहरादून रैफर किया जा रहा है ।
एक तरफ उत्तराखंड सरकार द्वारा लाखों का बजट जिला अस्पतालों पर लगाया जा रहा है इन सबके बावजूद जमीनी हकीकत कुछ ओर नजर आ रही है यह अपने आपमे एक बड़ा सवाल है।
एक उत्तरकाशी जिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले के भटवाड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 शैय्यायुक्त चिकित्सालय में उच्चीकृत किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है।

पहाड़ों में जिस तरह से डॉक्टर स्थाई नहीं हो पा रहे हैं जिसको लेकर रेड क्रॉस अध्यक्ष माधव प्रसाद जोशी ने बताया कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में डॉक्टर आने को तैयार नहीं है जिला अस्पताल में डॉक्टरों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है जिसको देखते हुए लगातार डॉक्टर का उत्तरकाशी जिला अस्पताल से निकलने का सिलसिला जारी है।

वही सीएमएस प्रेम सिंह पोखरियाल का कहना है कि शासन को डॉक्टरों की कमी को लेकर पहले ही जानकारी दी जा चुकी है पर यह सोचने वाली बात होगी की कब तक उत्तरकाशी में नये डॉक्टर की तैनाती हो पाएगी।

अब ऐसे में स्थानीय जनता का कहना है कि उत्तराखंड सरकार चाहे कितने भी दावे कर ले पहाड़ों की तरफ डॉक्टर आने को तैयार नहीं है ।

जहाँ एक तरफ उत्तराखंड सरकार का लाखों का बजट जिला अस्पतालों में लग रहा मगर स्वास्थ्य विभाग अब भी डॉक्टर कहीं भी उपलब्ध नहीं कर पा रही है,इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है और जेहन में सवाल भी।

Related posts

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सिमुलेशन और गेमिफिकेशन से आसान होगी कठिन विषयों की पढ़ाई।

khabaruttrakhand

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आयोजित* ‎ ‎*नशे के कारोबार पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों की होगी नियमित जांच।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP प्रत्याशी शाह के परिवार के पास 200 करोड़ की संपत्ति, पांच साल में 15% बढ़ी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights