khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चुनाव रिजल्ट:- जिस बात की उम्मीद बहुत कम थी वही आज रिजल्ट के रूप में सामने आया।

कई सालों से था अधर में प्रबंधकीय समिति का चुनाव,अब ऐसे हो गया चुनाव सम्पन्न।

टिहरी जनपद के बेलेश्वर क्षेत्र में स्थित उत्तर मध्यमा विद्यालय बिल्वेशर केमर टिहरी गढ़वाल के प्रबंधकीय समिति के चुनाव 3 बार स्थगित होने के बाद आखिरकार अब सम्पन्न हो गए।

जिस बात की उम्मीद बहुत कम थी वही आज रिजल्ट के रूप में सामने आया।
बताते चलें कि 4-5 सालों से इस विद्यालय के चुनाव बाधित चल रहे थे लेकिन आज इसका सुखद परिणाम सामने आया।

दिनाक 28 जनवरी 2025 को 227 सदस्यों वालों सदन में साधारण सभा के आम सदस्यों द्वारा निर्विरोध सहमति बनाई गयी।
आज आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकरियो में प्रबंधक पद पर श्री हर्षमणि उनियाल निवासी बेलेश्वर का चुनाव किया गया।

वही अन्य पदों का विवरण इस प्रकार से है।

अध्यक्ष पद पर श्री इंदर सिंह रावत जी, उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रमोद मोहन जोशी जी, सहायक/उप प्रबंधक पद पर श्री विजय राम जी एवं कोषाध्यक्ष श्री सूरत सिंह रावत जी एवं सदस्यों में 7 सदस्यों का चयन इस प्रकार से किया गया ।

श्री कमल प्रसाद रतूड़ी जी, श्री विजय सिंह जी, श्री हर्ष लाल , श्री शैलेन्द्र रतूड़ी, श्री उम्मेद सिंह चौहान , श्री केदार सिंह रौतेला, श्री कमलेश्वर प्रसाद जोशी का चुनाव किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सरोजानंद जोशी, चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य विजय चंद रमोला जी, पीठासीन अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तनवर, सुरेंद्र सिंह रावत खंड शिक्षा अधिकार भिलंगना के प्रतिनिधि , प्रशांत जोशी प्रबंधक डिग्री कॉलेज सेंदुल, पूरब सिंह पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य हुकम सिंह रावत एवं चंदन सिंह पोखरियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा जी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्री आनंद व्यास जी, पूर्व सभासद शिवेंद्र रतूड़ी, सुंदर सिंह कठैत, राम कुमार कठैत, पूरब सिंह रावत, भगवान सिंह चौहान, खुशाहाल सिंह रावत, श्री द्वारिका प्रसाद मैठाणी जी, पूर्व प्रधान बेलेश्वर सोबन सिंह सहित सभी शिक्षकगण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के अवसर पर नव निर्वाचित प्रबंधक श्री हर्षमणि उनियाल जी ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराने हेतु समस्त लोगों को धन्यवाद प्रेशित किया।

Related posts

चारधाम रूट पर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

cradmin

Uttarakhand News : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज, जानिए खास निर्देश

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights