khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डाॅक्टर तैयार कर रहा एम्स , देशभर के एम्स संस्थानों में केवल एम्स ऋषिकेश में हो रहा पाठ्यक्रम का संचालन – मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 14वां स्थान हासिल कर चुका संस्थान।

– स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डाॅक्टर तैयार कर रहा एम्स
– देशभर के एम्स संस्थानों में केवल एम्स ऋषिकेश में हो रहा पाठ्यक्रम का संचालन
– मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 14वां स्थान हासिल कर चुका संस्थान

एम्स ऋषिकेश
30 जनवरी, 2025

मेडिकल की पढ़ाई में देशभर में 14वीं रैन्क हासिल कर चुका एम्स ऋषिकेश एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अलावा कुछ ऐसे पाठ्यक्रमों का भी संचालन कर रहा है जो देश के किसी अन्य एम्स में उपलब्ध नहीं है। विशिष्टता वाले इन पाठ्यक्रमों में स्पोर्ट्स इंज्यूरी का पाठ्यक्रम भी शामिल है। डिग्री प्राप्त करने के बाद ऐसे चिकित्सक खेल आयोजनों के दौरान एथलीट और गैर एथलीट दोनों तरह के खिलाड़ियों की चोट लगने पर उनका इलाज करते हैं।

एम्स संस्थानों में एम्स ऋषिकेश ही अकेला ऐसा केन्द्रीयकृत स्वास्थ्य संस्थान है जहां मेडिकल की पढ़ाई में कुछ विशेष पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है।

यह पाठ्यक्रम देश के किसी अन्य एम्स में उपलब्ध नहीं हैं।

इन पाठ्यक्रमों में एमसीएच स्पोर्ट्स इंन्ज्यूरी, डीएम पेन मेडिसिन, डीएम मेटाबोलिक मेडिसिन, डीएम फोरेन्सिक रेडियोलाॅजी एण्ड वर्चुअल ऑटोप्सी और डीएम वायरोलाॅजी के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

वायरोलाॅजी का पाठ्यक्रम इसी वर्ष शुरू किया गया है। संस्थान की डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि शैक्षणिक क्षेत्र के यह पाठ्यक्रम एम्स ऋषिकेश को देश के अन्य एम्स संस्थानों से अलग पहिचान दिलाते हैं।

वहीँ उन्होंने बताया कि संस्थान देश के लिए काबिल और अनुभवी डाॅक्टर्स तैयार करने की दिशा में अग्रसित है। एम्स ऋषिकेश द्वारा देश को अभी तक एम.बी.बी.एस क्वालीफाईड 574 डाॅक्टर्स समर्पित किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि कि इंस्टीटयूट में एमबीबीएस का पाठ्यक्रम वर्ष 2012 में शुरू किया गया था जबकि स्पोर्ट्स इंज्यूरी का पाठ्यक्रम वर्ष 2020 में शुरू किया गया। इसके अलावा पेन मेडिसिन के कोर्स में मेडिकल के छात्र रूचि ले रहे हैं ताकि भविष्य में वह एनेस्थेस्टिक क्षेत्र का करियर चुन सकें।

इंसेट-
एम्स ऋषिकेश में संचालित पाठ्यक्रम
पिछले 12 वर्षों के दौरान संस्थान ने शैक्षणिक क्षेत्र में लंगी छलांग लगायी और साल दर साल नए पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू किया।
वर्तमान में एम.बी.बी.एस के अलावा डाॅक्टरी पेशे से संबन्धित एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, एमसीएच, पीएचडी, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, एमएससी नर्सिंग और बीएससी एलाईड हेल्थ के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

’’संस्थान द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और इसकी प्रमाणिकता का ही परिणाम है कि बीते वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ.) द्वारा जारी देश भर के श्रेष्ठ 50 मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 14वां स्थान मिल चुका है।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ संस्थान मेडिकल एजुकेशन के तहत एकेडमिक गतिविधियों, हायर स्टडीज प्रोग्राम और नए पाठ्यक्रमों को लगातार बढ़ावा दे रहा है।

हम अपने अनुभवी फेकल्टी सदस्यों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से देश को बेहतरीन डाॅक्टर्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
—– प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक एम्स ऋषिकेश।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: Congress को थी चुनाव में जिनसे आस, वही सियासी विरोधियों के बन गए खास

cradmin

Haridwar: उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के दौरे के लिए तैयारी में, रूट हुए डायवर्ट; चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे जवान

khabaruttrakhand

मां नन्दा सुनन्दा की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर दी भावभीनी विदाई। कई महिलाएं हुई भावुक नही रोक पायी अपने आँसू। लखियाभूत रहा शोभायात्रा आकर्षक का केंद्र।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights