khabaruttrakhand
BLOGGERआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कहा गया कि शरीर को निरोगी रखने के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में इन दिनों देश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसका उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन में साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित हो सके। इसी क्रम में एम्स ऋषिकेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रोगियों उनके तीमारदारों और संस्थान के स्टाफ को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के पहले चरण में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हेल्थ केयर वर्करों सहित स्टाफ को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के प्रति संकल्पित होगा। कहा कि शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए स्वच्छता बरतनी बहुत जरूरी है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 सत्या श्री ने स्वस्थ समाज के लिए मिशन के रूप में कार्य करने की बात कही।

वही उन्होंने चिकित्सीय पेशे सहित प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता को एक अभियान के तौर पर संचालित करने की आवश्यकता बतायी।

स्वच्छता अभियान की समन्वयक डाॅ. पूजा भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। कहा कि इस वृहद अभियान में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।
वहीं संस्थान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमों के दौरान नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, विशेष साफ-सफाई अभियान, पोस्टर और वाल पेन्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बतादें कि स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन में अस्पताल के डाॅक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ के अलावा, हेल्थ केयर वर्कर्स, तकनीशियन, स्वच्छता टीम, संक्रमण नियन्त्रण टीम, डायटीशियन आदि विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएमएस डाॅ. भारत भूषण, डाॅ. रवि कुमार, मुख्य नर्सिंग अधिकारी रीटा शर्मा और विभिन्न विभागों के डीएनएस, एएनएस और नर्सिंग अधिकारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-कोविड-19 के नए वैरिएंट को देखते हुए उत्तरकाशी डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने ओखलकांडा में निकाली पदयात्रा ,गिनाई उपलब्धियां ।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा:- जिलाधिकारी ने आगमी चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पहले सड़क सुरक्षा के सभी कार्यों को समयबद्ध के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights