khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

सनातन चिंतन सभा का आयोजन! मल्लीताल पंत पार्क पर जुटे हिन्दूवादी संगठनों के लोग, छावनी बनी सरोवर नगरी।

नैनीताल ब्रेकिंगः

सनातन चिंतन सभा का आयोजन! मल्लीताल पंत पार्क पर जुटे हिन्दूवादी संगठनों के लोग, छावनी बनी सरोवर नगरी।

रिपोर्ट। ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में तमाम हिंदूवादी संगठनों ने सनातन चिंतन सभा का आयोजन किया।
इस दौरान हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोग मल्लीताल पंत पार्क में एकत्र हुए।
हिंदू वादी संगठनों के वक्ताओं ने आम जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग किस तरह बरगलाने का कार्य करते हैं। कलावा पहनना हिंदुओ के नाम रखना आदि ।

यहाँ बता दें कुछ दिन पूर्व एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति उस्मान ठेकेदार ने 12 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुराचार किया। दुराचारी को फांसी दिये जाने की मांग व मासूम बच्ची को न्याय दिये जाने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया।

इस घृणित कृत्य के विरोध में, समाज में बढ़ रही जिहादी मानसिकता के विरुद्ध कठोर सजा की मांग को लेकर तथा सह-अस्तित्व, सौहार्द एवं सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए गहन चिंतन और मनन के लिए यह सभा आयोजित की गयी है।

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को दिये टिप्स ।

khabaruttrakhand

विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, सीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश।

khabaruttrakhand

बड़ी खबर:-परिसीमन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights