khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत जनपद में आयोजित होंगे बैंकिंग शिविर।

“भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत जनपद में आयोजित होंगे बैंकिंग शिविर”

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में बैंकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वित्तीय समावेशन से सम्बन्धित शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में शनिवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैंकर्स एवं कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि भारत सरकार की विभिन्न जनहित लाभकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) को जनपद के अधिकाधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह शिविर आगामी मंगलवार से जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आदेश दिए कि लाभार्थियों की सूची सोमवार तक बैंकों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से उन्हें लाभान्वित किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कार्मिकों को भी इन योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) मनीष मिश्रा ने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा 30 सितंबर, 2025 तक देश की सभी ग्राम पंचायतों को कवर करते हुए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस अभियान के तहत निष्क्रिय जनधन खातों का केवाईसी पुनः सत्यापन, बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जागरूकता और नामांकन किया जाएगा।

    बैठक में पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला, उद्यान विभाग एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों को इधर उधर न भटकना पड़े, इसके लिए सुनिश्चित व्यवस्था की जाय-जिलाधिकारी टिहरी”

khabaruttrakhand

रिजल्ट आया:- उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा परिणाम 2021 जारी। सितारगंज से इन्होंने मारी बाजी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand : 8 December को PM Modi Uttarakhand Global Investors Summit का उद्घाटन करेंगे; Ambani और Adani भी शामिल होंगे

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights