khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्टोरी

देहरादून में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रांत कार्यालय देहरादून में प्रेस वार्ता।

देहरादून में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रांत कार्यालय देहरादून में प्रेस वार्ता आहुत हुई।
प्रेस वार्ता में अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नवीन प्रांत कार्यकारिणी का गठन 3 वर्ष के लिए रामनगर में 30 मई 2025 को हुआ । उत्तराखंड नवगठित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्यकारिणी द्वारा 5 जून को पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भर के लगभग 500 कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प पत्र बनाए गए तत्पश्चात 16 जून को हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश भर में 2000 से ज्यादा वृक्ष लगाए गए एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की गई।
जिसके अन्तर्गत प्रदेश भर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए समय समय पर बैठके आयोजित की गई। ।
हमारे प्रांत उत्तराखंड ने लगभग 2000 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है जिसको प्राप्त करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत के विभिन्न आयाम एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य प्रयासरत हैं ।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा राष्ट्र स्तर पर उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भारत सरकार से सहयोग किया गया है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पिछले कुछ वर्षों से देश भर में ऑनलाइन गेम के बढ़ते प्रचलन से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में भारत सरकार के समक्ष ऑनलाइन गेम्स को समाप्त करने का अनुरोध किया गया था, तत्पश्चात अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व भारत सरकार ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के निवेदन को गंभीरता दिखाते हुए भारत की संसद में कानून पारित कर ऑनलाइन गेम को समाप्त किए जाने का आदेश पारित किया है।
प्रांत कार्यकारिणी एवं प्रांत अध्यक्ष ने भारत सरकार एवं भारत राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को विशेष धन्यवाद एवं साधुवाद प्रस्तुत किया है ।
प्रांत अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने राष्ट्रीय राजमार्गों में आम भारतीय ग्राहकों से ली जाने वाली टोल टैक्स शुल्क की बढ़ती परेशानियों के मद्देनजर,टोल टैक्स के स्थान पर वर्ष भर का एक मुश्त टोल शुल्क स्वरूप वार्षिक पास अभी हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है, वह अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मांग पर ही किया गया है।
उत्तराखंड की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगामी महीनो में प्रदेश स्तर पर व्यापक अभियान चलाते हुए दूध एवं दूध से बनी वस्तुएं, अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के संबंध में सदस्यता अभियान के उपरांत बैठकों के माध्यम से ग्राहकों को जागरूक करने कार्य करेगी और उन्हें प्रयोग स्वरूप जानकारी साझा करेंगी की दूध, घी ,पनीर, मसाले ,पेट्रोल उत्पाद इत्यादि में कैसे आसान तरीके से स्वयं ग्राहक जांच करें इसके लिए प्रपत्र छपा कर ग्राहकों में वितरण किए जाएंगे ।
प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद नौटियाल द्वारा अपने उद्बोधन को जारी रखते हुए बताया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी जल्द प्रदेश उपभोक्ता संरक्षण आयोग एवं जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग से वार्ता करते हुए जल्द बैठक करेगी जिससे ग्राहकों से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण एवं ग्राहकों को होने वाली असुविधाओं के निराकरण हेतु उन्हें सुझाव देते हुए निवेदन करेगी कि आयोग अपने यहां समिति में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को वरीयता देते हुए नियुक्त करे और साथ ही हम राज्य सरकार से वार्ता कर निवेदन करेंगे कि राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग में गैर न्यायिक सदस्यों के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान समाप्त किया जाए और वहां जिन्हें नियुक्त किए जाए वह महिला एवं पुरुष सदस्य स्थानीय हो।

इस संबंध में भी जल्द वार्ता कर सरकार से निवेदन किया जाएगा।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आगामी 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 के मध्यान नागपुर में प्रस्तावित है, जिसमें उत्तराखंड से भी प्रांत कार्यकारिणी के पांच प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
नागपुर की बैठक में आगे की योजनाओं के पश्चात निर्णय लिया जाएगा तत्पश्चात आगे की रणनीति को अमल में लाने हेतु बैठक की तिथि की प्रस्तावित की जाएगी।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री डॉ मनोज रावत, प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री अमित भट्ट ,प्रांत संगठन सह सचिव श्री राजेश मंजखोला एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर श्री सुनील कुमार सक्सेना (से.नि) उपस्थित रहे।

Related posts

Dehradun News: CBSE ने छात्रों के लिए Pre-Exam Tele-Counselling शुरू की, काउंसलर की मंजूरी के बाद टाइम स्लॉट निर्धारित किया जाएगा

khabaruttrakhand

30 फरयादी पहुंचे जनता मिलन कार्यक्रम में जिसमें आवास दिलाये जाने, बाहरी लोगों के भूमि क्रय करने पर रोक लागाने की मांग तथा पुनर्वास, लोनिवि, स्वास्थ्य, पेयजल, विधुत इत्यादि विभागों से सम्बन्धित समस्यायें व मांग पत्र हुए प्राप्त।

khabaruttrakhand

उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कार्यभार संभालते ही किया सर्वप्रथम जिला अस्पताल का निरीक्षण

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights