khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना का निरीक्षण एवं जल गुणवता परीक्षण।

“नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना का निरीक्षण एवं जल गुणवता परीक्षण”

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में  रविवार, 7 सितंबर को जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता प्रशान्त भारद्वाज द्वारा मैतोगी स्थित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया गया।

प्रशांत भारद्वाज ने अवगत कराया कि भारी वर्षा के दिनों में टिहरी झील एवं मैतोगी गदेरे से प्राप्त Raw Water में सिल्ट की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाने के कारण उसके उपचार में कठिनाई आ रही थी।

इस समस्या के समाधान हेतु एक अतिरिक्त स्थान पर Chemical Dosing Unit स्थापित की गई, जिसके उपरांत जल उपचार प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहायता मिली।

नई टिहरी शाखा (जल संस्थान) के अंतर्गत एक जल परीक्षण प्रयोगशाला भी है। इस लैब के माध्यम से पूरे कार्यक्षेत्र में आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जाँच एवं निगरानी की जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

आज निरीक्षण मे Turbidity, ph value एवं chlorination आदि के पैरामीटर, पेयजल मानकों के अनुरूप पाये गये। नई टिहरी पम्पिंग के अंतर्गत नई टिहरी शहर एवं 22 ग्रामो को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।

निरीक्षण के दौरान लैब कैमिस्ट शिवम बिजलवान, सैम्पल एनालिस्ट युद्धवीर नेगी, जेई राजकिशोर पोखरियाल एवं साईट सुपरवाईजर बलबीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

यहां door to door कूड़ा कलेक्शन एवं यूजर चार्ज जमा करने के संबंध में समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान विशेष रूप से त्रिवेणी सेना के कार्यों की भी की गई समीक्षा ।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला सभागार नई टिहरी में संबंधित अधिकारियों के साथ की मासिक स्टाफ बैठक।

khabaruttrakhand

स्वास्थ्य मंत्री ने Uttarakhand में Covid से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियों का आश्वासन दिया, नए संस्करण के जवाब में तैयारी के उपायों का वर्णन किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights