khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

मुनि की रेती ढलवाला में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट वितरित” “गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों के पोषण हेतु बाल विकास विभाग की पहल।

टिहरी गढ़वाल,

“मुनि की रेती ढलवाला में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट वितरित”

“गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों के पोषण हेतु बाल विकास विभाग की पहल”

“पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में कदम”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आज मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट वितरित की गई।

इस अवसर पर विभाग द्वारा गर्भवती एवं धातृ महिलाओं के साथ-साथ 7 माह से 3 वर्ष तक एवं 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को भी पोषण किट प्रदान की गई।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण कीट का वितरण किया जा रहा है ताकि महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को समाप्त किया जा सके तथा उन्हें संतुलित आहार उपलब्ध हो सके।

गर्भवती व धात्री महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ के लिए सत्तु, पॉष्टिक नमकीन, दलिया मिक्स, पॉष्टिक उपमा, पॉष्टिक मिलेट, खिचड़ी दी जाती है।

6 महिने से 3 साल तक के बच्चों को बाल भोग, हलवा मिक्स, पंजीरी और 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को मिलिट लड्डू, बाल भोग, खिचड़ी, पॉष्टिक मीठा दलिया एवं सत्तु दिया जाता है।

इस मौके पर क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर किरण राणा, कार्यकत्री बबली एवं संबंधित मौजूद रहे और लाभार्थियों को पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।

 

Related posts

डेढ़ साल की मासूम के लिए वरदान साबित हुआ ’एम्स’ – 12 दिनों से फंसा था मूंगफली का दाना – नमकीन खाते समय हुई घटना।

khabaruttrakhand

Uttarakhand संप्रेक्षण गृह में नाबालिग द्वारा यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप, परिचारक और होमगार्ड का निलंबन रद्द

khabaruttrakhand

UKSSSC: हो जाएं तैयार…Uttarakhand में 12th Pass युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights