khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 प्रश्नपत्र लीक प्रकरण पर एसआईटी की जन संवाद बैठक संपन्न।

‘‘स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 प्रश्नपत्र लीक प्रकरण पर एसआईटी की जन संवाद बैठक संपन्न।‘‘

आज सोमवार 29 सितम्बर को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के संबंध में विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) द्वारा जन संवाद बैठक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस मौके पर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले एक अभ्यर्थी एवं आगामी परीक्षा में शामिल होने वाले एक अभ्यर्थी द्वारा अपनी शंकाएँ एवं प्रश्न सीधे एसआईटी के समक्ष रखे गये।

पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी ने बताया कि 4जी/5जी जामर, ‘‘नीली चेयर‘‘ जैसी भ्रामक खबरों की सच्चाई भी जांच के दायरे में ली गयी है।

इसके साथ ही जांच में साइबर विभाग को भी शामिल किया गया है, ताकि किसी भी तरह से शक की संभावना न बनी रहे। उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को, कोई भी सूचना या शंका हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 9027083022 या ई-मेल spdehatddn@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मामले को लेकर परीक्षार्थियों के हित में निष्पक्षता से जांच की जा रही है।

बैठक में एसआईटी से सीओ डालनवाला अंकित कंडारी, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप, सीओ ओशिन जोशी मौजूद रहे।

 

Related posts

आगे की चुनौतियाँ: 12 मुद्दे जो नए साल 2024 में Uttarakhand में CM Dhami के प्रशासनिक कौशल की परीक्षा लेंगे

khabaruttrakhand

पत्रकार गणेश कांडपाल के बड़े भाई मोहन चन्द्र कांडपाल का निधन । शोक की लहर।

khabaruttrakhand

आयुक्त दीपक रावत ने इस राजकीय प्रजनन उद्यान के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आउटलेट को सील करने के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights