khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत ग्राम ढुंग के 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया यात्रा पर।

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत ग्राम ढुंग के 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया यात्रा पर**

उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ पितृ  तीर्थाटन योजना के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के 09 पुरुष एवं 27 महिला सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को मंगवाकर को श्री बद्रीनाथ धाम की चार दिवसीय निःशुल्क यात्रा पर भेजा गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डुंग मंदार विजयपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य ढूंग आशा देवी, ग्राम प्रधान विक्रमा देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार द्वारा तीर्थ यात्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रा की भोजन एवं आवास व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में की जा रही है।

इसके साथ ही वाहन व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई।

वहीं उन्होंने बताया कि इससे पहले एक यात्रा सेम मुखेम से तथा देवप्रयाग विकासखंड से भेजी गई है तथा आगे भी यह यात्राएं संचालित होती रहेगी।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग से मनोज बिजलवान, उमेद सिंह राणा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-फुटबॉल कप में दिखेगा नई टिहरी केवी के छात्र रक्षित पंवार के पैरों का जादू।

khabaruttrakhand

Uttarakhand High Court ने खारिज की Nainital के पालिकाध्यक्ष की रिव्यू याचिका, यह है मामला

khabaruttrakhand

जिला पंचायत चुनाव में वोट न देने पर चाचा ने कराई थी भतीजे की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights