khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत चार न्याय पंचायतों में जन-जन की सरकार, जन-जन की द्वार कार्यक्रम आयोजित‘‘ ‘‘न्याय पंचायत दपोली, विरोगी, भरवाकाटल एवं कोठियाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘।

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत चार न्याय पंचायतों में जन-जन की सरकार, जन-जन की द्वार कार्यक्रम आयोजित‘‘

‘‘न्याय पंचायत दपोली, विरोगी, भरवाकाटल एवं कोठियाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘‘

मंगलवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत तहसील जाखणीधार के दपोली न्याय पंचायत, तहसील टिहरी विकास खण्ड चम्बा के विरोगी न्याय पंचायत, तहसील धनोल्टी विकाखण्ड जौनपुर के भरवाकाटल न्याय पंचायत तथा तहसील घनसाली विकासखण्ड भिलंगना के कोठियाड़ा न्याय पंचायत में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये गये।

तहसील जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत दपोली के रा.इ.का. अंजनीसैंण में सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी/सहायक अभियन्ता ग्रा.नि.वि. सूर्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 114 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 58 शिकायतें प्राप्त हुई। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 06 आवेदन प्राप्त किये गये, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 06 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तहसील टिहरी विकास खण्ड चम्बा क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत विरोगी के रा.इ.का. गजा में डीडीओ मो. असलम की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश हल्दीयानी ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 324 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

07 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमंे से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 80 आवेदन प्राप्त किए गए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 135 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तहसील धनोल्टी विकाखण्ड जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत भरवाकाटल के पंचायत भवन कुमाल्डा में सीवीओ डी.के. शर्मा की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी/ एई लोनिवि थत्यूड़ मदन मोहन ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 351 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 151 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमंे से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 44 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 192 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तहसील घनसाली विकासखण्ड भिलंगना क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत कोठियाड़ा के अन्तर्गत मंदिर परिसर सिल्यारा में एसडीएम की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी/ईई ग्रा.नि.वि. घनसाली आशीष ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 284 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसमें 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 22 आवेदन प्राप्त किए गए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 136 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related posts

Uttarakhand जल संस्थान को कर्मचारियों की कमी और परियोजना में देरी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि शीर्ष पद खाली हैं, जिससे चल रहे कार्यों

khabaruttrakhand

आयुष्मान भव योजना से एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू – गोरखुपर का है 71 वर्षीय रोगी, बुद्धवार को हुआ पहला पंजीकरण – 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज।

khabaruttrakhand

जनपद के विभिन्न डाकघरों में 08 नवम्बर से 07 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किये जायेंगे पेंशनर जागरूकता शिविर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights