khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवर

यहाँ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप।

स्थान ।नैनीताल ।
जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जिला व तमाम क्षेत्रों में न्यायालयो को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सोशल मीडिया में ऐसे वायरल हुई कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला न्यायालय नैनीताल व कोर्ट परिसर को पुलिस प्रशासन ने चारों ओर से घेरकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस क्रम में एसपी डॉक्टर जगदीश चन्द्रा ने कहा एक मेल आया हुआ है जिसमें धमकी दी गई है जिला कोर्ट को बम से उड़ा दिया जायेगा।

जिला न्यायालय में आर डी एक्स बम फिट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कोई भी अफवाहों पर ध्यान न दे ।

फिलहाल कोर्ट व वकीलों के चेम्बर्स को खाली करा दिया है। सभी न्यायमूर्ति व अधिवक्ता एवं कर्मचारी सब कार्यालय से बाहर आ गए हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है। चेकिंग अभियान के साथ साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है । पार्क स्थलों का भी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

Related posts

जिला सभागार नई टिहरी में विधान सभा क्षेत्र टिहरी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, जिसमें विधायक टिहरी एवं जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।

khabaruttrakhand

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन इस कैबिनेट मंत्री ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग। दिया संदेश युवा नशे की तरफ नहीं खेलों की तरफ बढ़े।

khabaruttrakhand

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, “राहवीर योजना” के तहत अनन्त राम अन्थवाल सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights