khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

बनभूलपुरा बहुचर्चित कांड के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नहीं मिली हाईकोर्ट से ज़मानत, 16 अप्रैल को होगी सुनवाई।

स्थान। नैनीताल।
बनभूलपुरा बहुचर्चित कांड के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नहीं मिली हाईकोर्ट से ज़मानत, 16 अप्रैल को होगी सुनवाई।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी बनभूलपुरा के बहुचर्चित कांड के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर सुनवाई की।

कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई हेतु 16 अप्रैल की तिथि नियत की है।
बता मामले की सुनवाई न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा और न्यायमूर्ती आलोक महरा की खंडपीठ में हुई।
कोर्ट ने सरकार और आरोपी के अधिवक्ता से पूछा है कि इनके खिलाफ जो अन्य सात मुकदमे हैं, उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, कितने केसों में बरी हो चुके और कितने विचाराधीन हैं कोर्ट को बताएं।

सुनवाई पर राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि जांच के दौरान इनके खिलाफ इन केसों के अलावा अन्य सात मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है, कई मामलों में ये बरी हो चुके हैं। कुछ का पता अभी नहीं चल सका है जिसपर कोर्ट ने सभी केसों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने को कहा है और 16 अप्रैल को सुनवाई की तिथि तय की गई है। अब क्या फैसला होगा उसी दिन पता चलेगा।

Related posts

जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे 20 फरियादी; ग्राम प्रधान घैरका मनोज रतूड़ी ने तहसील बालगंगा के अन्तर्गत कास्तकारों के समय पर दाखिला न चढाये जाने की रखी शिकायत।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने कहा ,जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही निरंतर , इसके बावजूद भी यदि किसी आम जनमानस को जलौनी लकड़ी की आवश्यकता प्रतीत हो रही है तो वे टिेहरी लैगिंग प्रभाग के अंतर्गत वर्तमान में संचालित फुटकर डिपो से प्राप्त कर सकते है।

khabaruttrakhand

फायर टीम नें पुलिस जवानों को दिया अग्नि दुर्घटनाओं के रोकथाम व बचाव का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights