khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्रिकेट मैच आयोजित, युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का दिया संदेश।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्रिकेट मैच आयोजित, युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का दिया संदेश*

नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह 17 जून से 26 जून, 2026 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें खेलों के माध्यम से सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
क्रिकेट मैच सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी एवं टिहरी टाइगर्स के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनिरुद्ध राणा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ना, उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना तथा समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित युवाओं एवं दर्शकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मयंक थपलियाल, आकाश श्रीवास्तव, शशि कुमार तथा चन्द्रमोहन राणा सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

Uttar Pradesh: PM Modi से लेकर मुलायम सिंह यादव तक… वो बयान जिनसे किसी को मिली सत्ता, तो कोई गवां बैठा प्रतिष्ठा

cradmin

ब्रेकिंगः-सल्ट विधायक महेश जीना ने इंटर कॉलेज स्याल्दे में 119 लाख के प्रयोगशाला का भूमिपूजन किया ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-विधायक ने लोगो के लंबित मांग का किया निराकरण, लोगो ने जताया आभार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights