khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

15 जुलाई को होगा ग्राम पंचायत उपप्रधान पदों का सामान्य निर्वाचन*

15 जुलाई को होगा ग्राम पंचायत उपप्रधान पदों का सामान्य निर्वाचन*

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद की रिक्त ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों के सामान्य निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्र पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 को सम्पन्न कराई जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 11:00 बजे से 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी, 12:30 बजे से 1:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन, 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान तथा 4:00 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नाम निर्देशनो पत्रों की बिक्री क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर दिनांक 8 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक होगी।

निर्वाचन प्रक्रिया जनपद क्षेत्रान्गत संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में संपन्न होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

विकास खंड सभागार फकोट में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई आहूत।बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Uttarakhand : CM Dhami पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में समान नागरिक संहिता विधेयक होगा पेश

cradmin

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में यहां संत समाज ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर किया ये।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights