khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

नैनबाग तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश।

*नैनबाग तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय, नैनबाग में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता कंवर, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, जिला विकास अधिकारी मो. असलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

तहसील दिवस में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, जल निकासी, पर्यटन, खेल, पुलिस चौकी उच्चीकरण, अग्निशमन सेवा एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित 170 समस्याएं एवं मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।

सदस्य जिला पंचायत जोत सिंह रावत ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने बताया कि उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण निरीक्षण भवन नैनबाग का जीर्णोद्धार कार्य, जयद्वार तल्ला से सुरासूं खर्क मोटर मार्ग निर्माण कार्य, जयद्वार- त्याड़ा फल पट्टी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, घण्डियाल – सरतली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, परोगी- काण्डी मेलगढ़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, मौंगी- अल्मोड़ा थात मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, कोटी – चोरवाणी फल पट्टी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य से अवगत कराया, जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम मोगी एवं ग्राम पाब की पेयजल योजना के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि हंस फाउंडेशन द्वारा कार्य किया जाना था, किंतु स्थानीय स्तर पर सहयोग न मिलने के कारण संस्था द्वारा कार्य नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को नया प्रस्ताव शासन को भेजने तथा प्रस्ताव को डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में रखने के निर्देश दिए।

वार्ड-15 के जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ने जल निकासी की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने तत्काल अतिक्रमण हटाकर नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने को कहा। थराडा क्षेत्र में सेब के बाग के समीप जल निकासी की समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत नैनगांव जौनपुर के प्रधान विक्रम सिंह चौहान ने आपदा में क्षतिग्रस्त कनोगी तौक, बडरी तौक एवं गूल के पुनर्निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई एवं सिंचाई विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह तोमर ने क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की समस्या उठाते हुए कूड़ा संग्रहण वाहन एवं रीसाइक्लिंग प्लांट की मांग की। जिलाधिकारी ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के निर्देश दिए।

ग्राम भटवाड़ी निवासी पूर्व सैनिक सुनील सेमवाल ने ग्राम भटवाड़ी को पर्यटन एवं तीर्थ पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने विकासखंड अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की समिति में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

खुशीराम नौटियाल ने विद्यालय हेतु भूमि दान किए जाने के बावजूद पिछले लगभग दस वर्षों से शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्रामवासियों ने नैनबाग के प्रसिद्ध निशानेबाज एवं खेल व्यक्तित्व स्वर्गीय श्री जसपाल राणा की प्रतिमा स्थापित करने तथा द्रोणाचार्य द्वार के निर्माण की मांग की। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रधान संगठन की ओर से नैनबाग पुलिस चौकी को उच्चीकृत करने, नैनबाग शरदोत्सव में प्रतियोगिताओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने तथा खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति के कारण क्षेत्र में किराए की बढ़ती दरों को नियंत्रित करने हेतु किराया निर्धारित करने की मांग रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को किराया निर्धारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों ने एसडीआरएफ तथा फायर ब्रिगेड की एक-एक यूनिट स्थापित किए जाने की भी मांग रखी। लखवाड़ बांध प्रभावित लोगों ने भूमि गणना एवं आकलन की सूची प्राप्त न होने की बात कही, जिसपर जिलाधिकारी ने एसएलओ कार्यालय को निर्देश दिए कि संबंधित सूची सभी प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जाए।

तहसील दिवस में प्राप्त अन्य शिकायतों एवं मांगों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

Related posts

दूर दृष्टि और सामंतसाही के विरोधी रहे दिवंगत भूदेव लखेड़ा , 99वीं जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

औषधि विभाग की कार्रवाई: निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति, दो का कारोबार रोका।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights