khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथियां घोषित।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथियां घोषित*

जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण स्थगित किए गए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना के जनपदीय स्तर के चयन ट्रायल अब नई तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद टिहरी गढ़वाल के 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग (08-09, 09-10, 10-11, 11-12, 12-13 एवं 13-14 वर्ष) के खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल पूर्व में 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में प्रस्तावित थे, जिन्हें अत्यधिक वर्षा के कारण स्थगित करना पड़ा था। अब मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देशानुसार उक्त चयन ट्रायल 11 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 300 खिलाड़ियों (150 बालक एवं 150 बालिकाएं) को चयनित कर ₹1500 प्रतिमाह प्रति खिलाड़ी की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग (14-17, 17-19, 19-21 एवं 21-23 वर्ष) के खिलाड़ियों के चयन हेतु पूर्व निर्धारित 10 अगस्त से 13 अगस्त, 2026 तक पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में प्रस्तावित जिला स्तरीय ट्रायल भी नई तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। अब यह चयन ट्रायल 17 अगस्त से 21 अगस्त, 2026 तक संपन्न होंगे।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। कुल 200 खिलाड़ियों को ₹2000 प्रतिमाह प्रति खिलाड़ी की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को ₹10,000 मूल्य का खेल उपकरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जनपद के सभी पात्र खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालयों तथा खेल प्रशिक्षकों से निर्धारित नई तिथियों के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों से चयन ट्रायल के सफल आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध भी किया है।

Related posts

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू करने के साथ ही चुनाव से जुड़ी तैयारियों को युद्धस्तर पर दिया जा रहा है अंतिम रूप।

khabaruttrakhand

Haridwar: बाबा रामदेव निवेश चर्चा पर CM Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर सकते

khabaruttrakhand

बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की जीत पर कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय नई टिहरी में मिस्ठान वितरण के साथ की आतिशबाजी।डबल इंजन की सरकार के गाल पर बताया तमाचा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights