khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सब्जी विपणन केंद्रों से बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, गांव में ही मिला बाजार, बढ़ी आय।

सब्जी विपणन केंद्रों से बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, गांव में ही मिला बाजार, बढ़ी आय*

*‎सफल सहकारी मॉडल बना सब्जी विपणन केंद्र, अन्य क्षेत्रों में भी होगा विस्तार*

‎*सूचना/टिहरी/07 अगस्त, 2026:* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत शिंका कंपनी के सहयोग से विकासखंड जौनपुर के थत्यूड एवं अलमस में वर्ष 2022-23 के दौरान स्थापित सब्जी विपणन केंद्र (पीवीएस) क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।

‎पहाड़ के छोटे एवं सीमांत किसानों को पहले अपनी सब्जियां बेचने के लिए मसूरी और देहरादून जैसे दूरस्थ बाजारों तक जाना पड़ता था। परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के कारण उनकी आय प्रभावित होती थी। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही उपज की खरीद होने से किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ समय और परिवहन लागत दोनों की बचत हो रही है। इससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

‎परियोजना के अंतर्गत संबंधित बहुउद्देशीय सहकारी समितियां किसानों को सब्जी विपणन केंद्रों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। किसानों से खरीदी गई सब्जियों के आधार पर समितियों को दो प्रतिशत कमीशन भी प्रदान किया जाता है, जिससे सहकारी संस्थाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

‎सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 से वर्ष 2026 तक इन केंद्रों के माध्यम से कुल 8,901 किसानों से 7,216.08 कुंतल सब्जियों की खरीद की गई तथा किसानों के खातों में रुपये 1,84,64,300 (लगभग 1.85 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं सहकारी मॉडल की सफलता का प्रमाण है, जिससे हजारों किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस मॉडल का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक कृषक इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

‎वर्ष 2026 से थत्यूड एवं अलमस स्थित दोनों सब्जी विपणन केंद्रों का भवन किराया संबंधित संस्था द्वारा वहन किया जा रहा है। इससे सहकारी समितियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार समाप्त हो गया है और केंद्रों का संचालन अधिक सुगम एवं टिकाऊ बन गया है।
‎इन केंद्रों की सफलता को देखते हुए वर्तमान वर्ष में नैनबाग क्षेत्र में भी पांच बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सहयोग से एक नया सब्जी विपणन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी कृषि उपज के विपणन के लिए स्थानीय स्तर पर एक और सुलभ एवं विश्वसनीय बाजार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आय बढ़ने के साथ-साथ सहकारी विपणन व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

‎थत्यूड क्षेत्र के किसान नीरज ने बताया कि पहले सब्जियां बेचने के लिए दूर-दराज के बाजारों तक जाना पड़ता था, जिससे परिवहन खर्च अधिक होता था और काफी समय भी लग जाता था। अब स्थानीय विपणन केंद्र खुलने से उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा भुगतान भी समय पर मिल जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना पहाड़ के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

‎*

Related posts

बिग ब्रेकिंग:- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के सुदूर क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में सेना के दो जवान शहीद और तीन घायल ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Congress: आज तय होगा प्रत्याशियों का पैनल, नई Delhi में Congress स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

cradmin

ब्रेकिंग:-हरिद्वार विकास प्राधिकरण पर 50 हजार का लगाया जुर्माना।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights