khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आयोजित।

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आयोजित*
‎
‎*अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के निर्देश*
‎
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में नशे की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई तथा जनजागरूकता अभियान की समीक्षा की गई।
‎
‎अपर जिलाधिकारी ने पुलिस, राजस्व एवं आबकारी विभाग को आपसी समन्वय से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अवैध अफीम एवं भांग की खेती की निगरानी कर उसे नष्ट करने तथा स्थानीय स्तर पर टीम गठित कर ग्राम प्रधानों के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा।
‎
‎बैठक में बताया गया कि अगस्त माह में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 7 अभियोग दर्ज कर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा स्मैक, चरस एवं डोडा-पोस्त बरामद किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत भी 11 अभियोग दर्ज कर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। नशे के विरुद्ध 46 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 2,351 छात्र-छात्राओं एवं 1,796 स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।
‎
‎अपर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच एवं रैंडम छापेमारी करने, बिना लाइसेंस संचालित दुकानों और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कार्रवाई करने तथा मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटियों की स्थिति की समीक्षा करने, विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा मानस पोर्टल और ‘ड्रग फ्री कैंपस’ के संबंध में प्रचार-प्रसार करने को कहा।
‎
‎इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, सीओ महेश चंद लखेड़ा, ड्रग इंस्पेक्टर ऋषभ धामा, समाज कल्याण विभाग से मयंक थपलियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎

Related posts

यहां कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर किया गया भाजपा सरकार का पुतला दहन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिला प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, सम्बन्धित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet की बैठक में बजट प्रस्ताव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights