khabaruttrakhand
खेल

Asian Champions Trophy: कोरोना के मामलों की वजह से भारतीय महिला हॉकी टीम टूर्नामेंट से हुई बाहर, पिछली बार रही थी उपविजेता

 भारतीय महिला हॉकी टीम एक सदस्य के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण गुरुवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई जबकि मलेशिया को भी कोरोना संक्रमण के कारण ही टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था । गत चैम्पियन कोरिया और चीन के खिलाफ भारत के मैच रद्द करने पड़े। एशियाई हॉकी महासंघ के एक सूत्र ने बताया कि भारत अब टूर्नामेंट में नहीं खेल रहा है। भारतीय टीम क्वारंटाइन में है और पॉजिटिव पाई गई खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है  

एएचएफ सूत्र ने कहा ,’पिछले बार की उपविजेता भारत टूर्नामेंट से बाहर है क्योंकि टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला पाया गया। भारत टूर्नामेंट में आगे नहीं खेलेगा।’  भारत को बुधवार को कोरिया से और गुरुवार को चीन से खेलना था। इससे पहले भारत और मलेशिया के बीच सोमवार को दूसरा मैच भी कोरोना मामले के कारण रद्द करना पड़ा था। मलेशिया की एक खिलाड़ी नुरूल फाएजा शफीक कलीम कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। भारत ने थाईलैंड  को 13-0 से हराया था जिसमें ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पांच गोल किए थे। 

17 साल में पहली बार चैंपियंस लीग के नॉकआउट में नहीं पहुंचा बार्सिलोना    भारत टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है जिसकी वर्ल्ड रैंकिंग नौ है। महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पहले 2020 में होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो बार स्थगित की गई ।

Related posts

बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ढाई सौ वर्ष पुराना यह कोठार अपनी पहाड़ी शैली के लिए लोगों के आकर्षण का केंद्र।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो” कार्यक्रम के तहत नई टिहरी में पहुचे उतराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवम सह प्रभारी , कांग्रेस जनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights