khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशी

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी द्वारा ‘ भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित।

सुभाष बडोनी , उत्तरकाशी

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी द्वारा ‘ भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर, महाशय राजीव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ में हुआ।
बिषय विशेषज्ञ जफ़र ने रंगमंच के सामाजिक पक्ष पर प्रस्तुति दी तथा डॉ. विनोद रावत ने आयुर्वेद की मूल भावना तथा उससे जुड़े जनकल्याण विषय पर विचार रखे।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता गैरोला ने व्याख्यान के विषयों पर अपने पक्ष रखे तथा सभी स्वयंसेवी से गंभीरता से सभी सत्रों में प्रतिभाग करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सेवा योजना प्रभारी डॉ वीर राघव खंडूरी, डॉ सुनीता रावत, अमृत महोत्सव प्रभारी डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ रूचि कुलश्रेष्ठ तथा डॉ शिक्षा सेमवाल उपस्थित रहे.

Related posts

ब्रेकिंग:-जिले के दोनों धाम में आगामी चारधाम यात्रा सुगम,सुलभ और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु कवायद शुरू।

khabaruttrakhand

नर्सिंग के बिना अधूरी हैं स्वास्थ्य सेवाएं – ऋषिकेश में यहां मनाया जा रहा नर्सिंग सप्ताह।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पहुँचें चिन्यालीसौड,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights